मैट्रिक में राज्य में नौवां स्थान हासिल करने वाली सिमरन सम्मानित
गुरुवार को चौसा में आयोजित सम्मान समारोह में सिमरन कुमारी को दसवीं में राज्य में नौवां स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया। नगर पंचायत की मुख्य पार्षद किरण देवी ने सिमरन को शॉल, बुके और अन्य उपहार देकर प्रोत्साहित किया। सभी अतिथियों ने शिक्षा के महत्व और मेहनत की सराहना की।

युवा के लिए ----------- समारोह शिक्षा में आगे बढ़ने के लिए गरीबी से घबराने की किसी को जरूरत नहीं है सिमरन को शॉल, बुके, मोमेंटो व अन्य उपहार देकर सम्मानित किया गया फोटो संख्या- 07, कैप्सन- गुरुवार को चौसा में आयोजित सम्मान समारोह में दसवीं में नौवां स्थान प्राप्त करने वाली सिमरन को सम्मानित करती मुख्य पार्षद किरण देवी, प्रधानाचार्य मिथिलेश कुमार व अन्य। चौसा, एक संवाददाता। स्थानीय नगर पंचायत में स्थित प्लस टू बालिका उच्च विद्यालय में गुरुवार को सम्मान समारोह आयोजित किया गया। स्कूल के प्रधानाध्यापक मिथिलेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में मैट्रिक परीक्षा में स्कूल की छात्रा सिमरन कुमारी को राज्य में नौवां स्थान हासिल किए जाने पर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित नगर पंचायत की मुख्य पार्षद किरण देवी और हेडमास्टर मिथिलेश कुमार ने सिमरन को शॉल, बुके, मोमेंटो और अन्य उपहार देकर सम्मानित किया। इसके साथ आगे बढ़ने के लिए हौसलाअफजाई की। मुख्य अतिथि ने कहा कि शिक्षा में अच्छा करने से जीवन में आगे बढ़ा जा सकता है। वहीं पूर्व जिला पार्षद डॉ मनोज यादव ने कहा कि मेहनत, लगन और संघर्ष से ही जीवन में बेहतरीन प्रदर्शन किया जा सकता है। विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित बीडीओ मनोज पासवान ने कहा कि शिक्षा में आगे बढ़ने के लिए गरीबी से घबराने की किसी को जरूरत नहीं है। गरीबी के बावजूद मेहनत और लगन से बच्चे आगे बढ़ रहे हैं। सिमरन इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। बीईओ हृषिकेश कुमार सिंह ने कहा कि सिमरन ने अपनी प्रतिभा से चौसा का नाम रौशन किया है। हेडमास्टर मिथिलेश ने कहा कि स्कूल में कमरों की संख्या बहुत कम है। इसके बावजूद यहां प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। पिछले वर्ष इसी स्कूल की छात्रा संस्कृति कुमारी ने राज्य में पांचवां स्थान प्राप्त कर स्कूल के साथ चौसा का नाम रौशन किया था। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक ब्रजराज किशोर सिंह ने किया। कार्यक्रम में वार्ड पार्षद चंदन कुमार और समाजसेवी रामलखन पाल सहित स्कूल के शिक्षक, शिक्षिकाएं और छात्राएं उपस्थित थीं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


