Hindi NewsBihar NewsBuxar NewsShiv Vivah Katha Celebrated at Maa Kali Temple in Buxar
दूसरे दिन शिव विवाह कथा किया प्रस्तुत

दूसरे दिन शिव विवाह कथा किया प्रस्तुत

संक्षेप:

बक्सर के औद्योगिक क्षेत्र स्थित मां काली मंदिर में 23वीं स्थापना वर्षगांठ के अवसर पर श्रीराम कथा का आयोजन किया गया। दूसरे दिन किशोरी प्रज्ञा पांडे ने शिव विवाह कथा प्रस्तुत की। कार्यक्रम में भक्तों की भारी भीड़ रही, जिन्होंने भक्ति गीतों पर नाचते और तालियां बजाते हुए भाग लिया। कथा का समापन 13 जनवरी को होगा।

Jan 08, 2026 08:42 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बक्सर
share Share
Follow Us on

बक्सर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर के औद्योगिक क्षेत्र स्थित मां काली मंदिर की 23वीं स्थापना वर्षगांठ के अवसर पर चल रहे श्रीराम कथा के दूसरे दिन गुरुवार को किशोरी प्रज्ञा पांडे ने शिव विवाह कथा प्रस्तुत किया। इस दौरान बताया कि माता-पिता, गुरु स्वामी और मित्र इन चारों के यहां हमें बिना बुलाए भी जाना चाहिए। लेकिन उनके यहां भी जाने की एक सीमा बनाई गई है। उदाहरण देते हुए कहा कि बाबा गोस्वामी तुलसीदास जी कहते हैं, जो हमें देखकर खुश ना हो, जिनकी आंखों में प्रेम नजर ना आए, तो वहां नहीं जाना चाहिए। इसी दौरान शिव विवाह उत्सव की कथा धूमधाम से मंगलमय गीतों के साथ संपन्न हुई।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कथा सुनने के लिए भारी संख्या में श्रोताओं की भीड़ रही। शिव विवाह गीतों पर श्रोता झूम-झूम कर ताली बजाते व नाचते नजर आए। कथा में भजन पर गायक रविंद्र तिवारी, नाल पर उमाशंकर, तबला पर दिनेश कुमार उर्फ भुआली, बैंजो पर छठू लाल ने संगत किया। कथा कार्यक्रम 1 बजे से शाम 5 बजे तक चल रहा है। कथा का समापन 13 जनवरी दिन मंगलवार को पूर्णाहुति व भंडारा कार्यक्रम 14 जनवरी बुधवार को होगा। आचार्य सत्येंद्र तिवारी उर्फ सोनू बाबा के सानिध्य में कार्यक्रम चल रहा है। बताया कि दूसरे दिन गुरुवार को व्यास पीठ पर यजमान की भूमिका मां शक्ति पूजा समिति गोलंबर के अध्यक्ष अरविंद सिंह व राम आशीष यादव ने निभाई। वहीं आयोजन को सफल बनाने में सुशील राय, नंद जी ओझा, राम जी उपाध्याय, लव कुश दुबे, गुंजन पांडे, मनोज सिंह, गणेश नाथ उपाध्याय सहित अन्य लोगों का सहयोग बढ़ चढ़कर है।