मानसून से पहले ही आंधी-बारिश ने बढ़ाई बिजली की समस्या
बक्सर में गुरुवार की सुबह आंधी-बारिश ने जनजीवन को प्रभावित किया। कई क्षेत्रों में पेड़ और टहनियाँ गिरीं, जिससे विद्युत आपूर्ति में बाधा आई। पाण्डेयपट्टी में लोग पानी की कमी से परेशान हुए। स्थानीय निवासियों ने बिजली समस्या के समाधान की मांग की।

बक्सर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर में गुरुवार की सुबह करीब पांच बजे आई आंधी-बारिश ने आम-जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया। तेज आंधी-बारिश के कारण शहरी क्षेत्र के कई अलग-अलग इलाकों में पेड़ व उसकी टहनी गिरने और बिजली के तार टूटने जैसी समस्या सामने आई।
बिजली आपूर्ति में बाधा
शहर के अलग-अलग जगहों पर लगभग एक दर्जन पेड़ और उसकी टहनी टूटकर गिर गई। दूसरी तरफ बिजली के तार में फाल्ट आने से दिनभर शहर की बिजली आपूर्ति भी गड़बड़ा गई। वहीं कुछ देर की भारी बारिश ने लोगों को मुश्किल में डाल दिया। शहर में दिनभर में कई बार बिजली ट्रिपिंग की समस्या सामने आई।
स्थानीय निवासियों की समस्याएं
पाण्डेयपट्टी के कृष्ण बिहारी चौबे, बिपिन सिंह, डॉ. अशोक सिंह, डॉ. सत्यदेव सिंह, सर्वजीत कुशवाहा, गुरू चौबे, रामाशकर यादव, हरिद्वार यादव समेत कई लोगों का कहना है कि पाण्डेयपट्टी ग्रिड से संचालित कई गावों की बिजली आंधी-बारिश के वजह से सुबह से गुल है। जो दोपहर तीन बजे तक गायब रही। बारिश होने से मौसम जरूर कुछ ठंडा हुआ है और गर्मी से राहत मिली है। लेकिन बिजली गुल रहने से पीने से लेकर दैनिक क्रियाकर्म के लिए जरुरी पानी को लेकर अधिकत्तर घरों में हाहाकार मचा है। इतना हीं नहीं नल-जल का पानी सप्लाई भी बाधित रहा। जिसके कारण पानी के लिए लोग परेशान रहे।
स्थानीय अनुभव
यहां के लोगों ने बताया कि पहले का ही युग बेहतर था जब गांव में कुंआ व तालाब पानी का मुख्य स्त्रोत हुआ करते थे। उस वक्त किसी को पानी के लिए तरसना नहीं पड़ता था। तरसते नहीं थे। स्थानीय लोगों का कहना है कि बिजली कंपनी को पाण्डेयपट्टी में आए दिन होने वाली बिजली की समस्या के समाधान के लिए कार्य करना चाहिए। साथ ही बिजली फॉल्ट को दुरुस्त करने के लिए मानव बल और संसाधनों को बढ़ाना चाहिए। जानकारों की मानें तो पाण्डेयपट्टी ग्रिड से निकला नदांव फीडर का एरिया काफी लंबा पडता है और संसाधन कम है। अगर बरूना या आसपास एक और सब-स्टेशन बन जाता, तो उपभोक्ताओं को राहत मिलती।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


