शहर में आंधी से गिरे पेड़ व टूटे बिजली के तार

हिन्दुस्तान, बक्सर
Follow us on Google News
share

बक्सर में बुधवार की शाम आई आंधी और बूंदाबांदी से कई पेड़ गिर गए और बिजली के खंभे टूट गए। टीन शेड वाले घरों को भी नुकसान हुआ। दुकानों के बोर्ड टूटने से दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वन विभाग ने पेड़ हटाकर आवागमन को सुचारू करने का प्रयास किया।

शहर में आंधी से गिरे पेड़ व टूटे बिजली के तार

बक्सर, हिप्र। शहर में बुधवार की शाम आई आंधी व बूंदाबांदी से जगह-जगह पेड़ गिर गए। वहीं कई जगहों पर बिजली के खंभे और तार टूट गए। साथ ही ऐसे घर जिनकी शेड टीन की थी उखड़कर दूर जा गिरे। दुकानों में लगे बोर्ड भी टूट गए। इससे दुकानदारों को खासा नुकसान उठाना पड़ा। जानकारों की माने तो अधिकांश फसल कट चुकी है, जिससे किसानों को आंशिक नुकसान की संभावना है। दरअसल, बुधवार की शाम में मौसम ने अचानक करवट बदल लिया। तेज गति से हवाएं चलने लगीं और हल्की बूंदाबांदी होने लगी। हवा इतनी अधिक तेज थी कि कई पेड़ जड़ से उखड़ गए तो कई की डालें टूट गईं। पेड़ गिरने से बिजली के खंभे भी टूट गए जिससे बिजली की आपूर्ति बाधित हो गई। जिन घरों में लोगों ने टीन शैड डाल रखी थी उनकी टीनें उड़कर दूर जा गिरीं। दुकानों के सामने लगे बोर्ड उखड़ गए। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक यही हाल रहा।

वन विभाग की कार्रवाई

वन विभाग के सूत्रों के अनुसार, शहर के स्टेशन रोड स्थित कमलदह पार्क, कलेक्ट्रेट रोड, बक्सर-इटाढ़ी रेलवे गुमटी व औद्योगिक क्षेत्र के मारुति कॉलोनी में पेड़ गिर गई। इसकी जानकारी के बाद तत्काल वन विभाग के कर्मी उक्त स्थलों पर पहुंचकर बारिश के बीच पेड़ को सड़क से हटाकर किनारे लगाया। ताकि आवागमन बाधित नहीं हो सके। इधर, शहर के गोला बाजार व अन्य जगहों पर बिजली के तार टूटने से शहर की बिजली सप्लाई भी घंटों बाधित रहीं।

ये भी पढ़ें:फाइल चार

सामान्य प्रश्न

बक्सर में आंधी से क्या-क्या नुकसान हुआ?
बक्सर में आंधी से कई पेड़ गिर गए, बिजली के खंभे और तार टूट गए, टीन शेड वाले घरों को नुकसान हुआ और दुकानों के बोर्ड भी टूट गए।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।