आंधी-बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, दिन में छाया अंधेरा

हिन्दुस्तान, बक्सर
Follow us on Google News
share

बक्सर जिले में अचानक आए आंधी-तूफान और बेमौसम बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया। इससे बिजली गुल हो गई और शादी-विवाह की तैयारियों में भी बाधा आई। खेतों में तैयार गेहूं की फसल भी भींग गई, जिससे किसानों में मायूसी छा गई। कई झोपड़ियां भी उजड़ गईं।

आंधी-बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, दिन में छाया अंधेरा

पेज चार पर फ्लायर ------------- राहत मिली आंधी-तूफान व बेमौसम बारिश की वजह से खेतों में तैयार गेहूं की फसल भींगी आंधी-तूफान की वजह से शाम साढ़े चार बजे ही चारों तरफ अंधेरा पसर गया फोटो संख्या- 04, कैप्सन- बुधवार की शाम स्टेशन रोड में आसमान में छाए बादल व सड़क पर छाया अंधेरा। बक्सर/चौसा, हमारे संवाददाता। भीषण गर्मी और तेज धूप के बीच बुधवार की शाम में मौसम ने अचानक करवट बदल ली। मौसम के बदले हुए रुप ने ऐसा रंग दिखाया कि दिन में ही अंधेरा छा गया। तेज आंधी-तूफान और बारिश ने इस दौरान ऐसा कहर बरपाया कि हर तरफ उड़ती हुई धूल से लोग बेहाल हो गये। चौसा, राजपुर और डुमरांव सहित पूरे बक्सर जिले में मौसम के इस बदले हुए रुप से लोग बेहाल हो गये। आंधी-तूफान की वजह से शाम साढ़े चार-पांच बजे ही चारों तरफ अंधेरा छा गया। गांव और शहर की बत्ती गुल हो गयी। सड़कों पर वाहनें लाइट जला चलने लगे। इस दौरान सड़क जाम होने से भी लोगों को परेशानियों से रुबरु होना पड़ गया। बुधवार को शादी-विवाह का लगन होने के कारण लोगों को काफी फजीहत उठानी पड़ी। शादी-विवाह वाले घरों में लोगों के द्वारा की गई तैयारी पर भी बुरा असर पड़ा। कई जगह लगाए गये पंडाल और टेंट उखड़ गये। हलवाई द्वारा बनाए जा रहे भोजन की व्यवस्था भी खराब हो गयी। बारिश की वजह से सभी जगह की गई व्यवस्थाओं में बेमौसम बारिश और आंधी-तूफान की वजह से खलल पड़ गया। चौसा नगर पंचायत में शादी-ब्याह की तैयारियां बुरी तरह प्रभावित हुई। यहां भी जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। डुमरांव सहित अन्य जगहों का भी तकरीबन यही हाल रहा। लोगों ने बताया कि बिना कोई मौसम विभाग की सूचना के अचानक आए इस आंधी-तूफान और बेमौसम बारिश की वजह से खेतों में तैयार गेहूं की फसल भी भींग गई। इससे किसानों के चहरे पर मायूसी छा गई। बताया जाता है कि तेज रफ्तार से आए इस आंधी-तूफान के कारण कई जगहों पर पेड़ भी गिर गये है। ऐसे में बिजली सप्लाई ठप पड़ गयी। इस वजह से अंधेरे में लोगों को रात में मुसीबत का सामना करना पड़ा। कई लोगों का मोबाइल का बैटरी भी खत्म होने से उन्हें निराशा का सामना करना पड़ा। ऐसे में लोग मौसम की इस बेरुखी पर अपना गुस्सा निकालते रहे।

आंधी बारिश से तापमान में अच्छी गिरावट दर्ज

बक्सर। बारिश और तेज हवाओं (40-50 किमी-घंटा) से भीषण गर्मी और उमस से शहरवासियों को काफी राहत मिली है। हालांकि कई जगह बिजली के तार टूट गए। जिस कारण शहर में घंटों बिजली गुल रही। आंधी बारिश से तापमान में अच्छी गिरावट दर्ज की गई। दोपहर तक तेज धूप थी। घर से बाहर निकलना मुश्किल भरा हो गया था। वहीं अचानक शाम चार बजे के बाद मौसम में बदलाव देखने को मिला। देखते ही देखते धूल भरी आंधी चलने लगी। शाम पांच बजे ही पूरा शहर अंधेरे में डूब गया था। इसके बाद हल्की बारिश से मौसम में ठंडक ला दिया। इससे कुछ राहत मिली है।

आंधी से दलित बस्ती की झोपड़ियां उजड़ गई

डुमरांव। आंधी पानी से स्टेशन रोड के बांसफोर बस्ती, महदलित बस्ती, सफाखाना रोड महादलित बस्ती, दक्षिण टोला दलित बस्ती में कई झोपड़ियां उजड़ गई। इससे झोपड़ियों में रहने वाले परिवारों को दूसरे के दरवाजे पर बाल-बच्चों के साथ शरण लेना पड़ा है। अचानक आई आंधी-पानी से कई जगह बिजली तार क्षतिग्रस्त हो गए हैं, जिसे सही करने में घंटों लग सकते हैं। कई ऐसे स्थान है, जहां बिजली के तार बांस के सहारे हैं, जो आंधी में टूट गये हैं। नगर के स्टेशन रोड, गोला रोड, चौक रोड, जंगल बाजार रोड, हाथी खाना रोड, साफाखाना रोड के फुटपाथ पर लगी दुकानों के सामान तेज आंधी में उड़ गये।

सामान्य प्रश्न

आंधी-तूफान की वजह से क्या हुआ?
आंधी-तूफान की वजह से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ, बिजली गुल हो गई और शादी-विवाह की तैयारियों में बाधा आई।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।