गर्मी और उमस से डुमरांव बेहाल, दोपहर में सड़कों पर पसरा सन्नाटा

हिन्दुस्तान, बक्सर
Follow us on Google News
share

डुमरांव में गर्मी और उमस का दोहरा प्रकोप चल रहा है। अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस है, लेकिन तेज धूप के कारण 44 डिग्री जैसी तपिश महसूस हो रही है। लोग आवश्यक कार्यों के लिए ही बाहर निकल रहे हैं। बिजली कटने के कारण भी परेशानियां बढ़ी हैं। डॉक्टरों ने गर्मी में सावधानी बरतने की सलाह दी है।

गर्मी और उमस से डुमरांव बेहाल, दोपहर में सड़कों पर पसरा सन्नाटा

पेज चार पर बॉटम ----------- रहे अलर्ट बिजली की आंखमिचौली ने लोगों की मुश्किलों को और बढ़ा दिया, कई इलाके में बार-बार बिजली कटने से लोग परेशान रहे 39 डिग्री तापमान में 44 डिग्री जैसी तपिश का अहसास दिहाड़ी, रिक्शा और ठेला चालक पर सबसे ज्यादा असर फोटो संख्या- 02, कैप्सन- गुरुवार को डुमरांव में तीखी धूप से मुख्य मंडी गोला रोड में पसरा सन्नाटा।

गर्मी और उमस का प्रकोप

डुमरांव, संवाद सूत्र। अनुमंडल क्षेत्र इन दिनों भीषण गर्मी और उमस की दोहरी मार झेल रहा है। गुरुवार को अधिकतम तापमान करीब 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई, लेकिन तेज धूप और उमस के कारण लोगों को 44 डिग्री जैसी तपिश महसूस हुई। सुबह से ही आसमान से आग बरसती रही। सुबह 10 बजे के बाद ही सड़कों पर लोगों की आवाजाही कम होने लगी। दोपहर होते-होते शहर के प्रमुख बाजारों और सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। स्टेशन रोड, गोला रोड, शहीद गेट, चूड़ी बाजार, चौक रोड और नगर के अन्य प्रमुख इलाके में आम दिनों की तुलना में काफी कम भीड़ दिखाई दी। गर्मी और उमस के कारण लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकले। दोपहर के समय सभी सड़कें खाली नजर आई। गर्मी का सबसे ज्यादा असर दिहाड़ी मजदूरों, रिक्शा चालकों, ठेला व्यवसायियों और राहगीरों पर देखने को मिला। तेज धूप के कारण मजदूरों को काम करने में काफी परेशानी हुई। कई मजदूर पेड़ की छांव और दुकानों के बाहर बैठकर राहत पाने की कोशिश करते दिखे। ठेला चालकों का कहना है कि तेज गर्मी के कारण लोग बाजार आने से बच रहे हैं, जिससे कारोबार पर असर पड़ रहा है। उमस भरी गर्मी ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है। बिजली की आंखमिचौली ने लोगों की मुश्किलों को और बढ़ा दिया। कई इलाके में बार-बार बिजली कटने से लोग परेशान रहे। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक गर्मी से राहत मिलने की संभावना कम है। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने और पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की सलाह दी गई है।

शीतलपेयों की बढ़ती मांग

शीतलपेय की दुकानों पर उमड़ रही है भीड़ गर्मी की वजह से शहर में विभिन्न जगहों पर लस्सी, जूस, गन्ने का रस आदि शीतलपेय की दुकानें सज गई हैं। दोपहर के समय घरों के बाहर निकलने वाले लोगों की शीतलपेयों की दुकानों में भीड़ उमड़ रही है। इसमें लस्सी, गन्ने का जूस व अन्य शीतलपेय की बिक्री में इजाफा हुआ है। कई लोग शाम को इसका सेवन करने के लिए बाजारों में देखे जा सकते हैं।

गर्मी में स्वास्थ्य सुरक्षा

धूप में निकलते समय शरीर को ढ़कना जरूरी है। डॉक्टरों के अनुसार धूप में निकलते समय शरीर को ढ़कना जरूरी है। साथ ही अन्य मौसमों की तरह गर्मियों में भी डाइट का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। इस मौसम में ऐसी चीजों का सेवन करना चाहिए जिनमें पानी की मात्रा ज्यादा हो। गर्मी के मौसम में तरबूज, खरबूज, खीरा, ककड़ी आदि का सेवन करना चाहिए। कोशिश करें कि तले-भुने खाने की जगह हल्का व पौष्टिक आहार हो। कच्चे आम का पन्ना, नारियल पानी, दही, लस्सी और छाछ का भी सेवन करने से लू लगने का खतरा भी कम हो जाता है। (डुमरांव से अमरनाथ केशरी)

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

डुमरांव में तापमान कितना दर्ज किया गया?
डुमरांव में अधिकतम तापमान करीब 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।