Buxar News: जिले में होंगे सेवा संकल्प अभियान के तहत अलग-अलग कार्यक्रम
Buxar News: 17 सितंबर से ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के साथ ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत होगी, जिसमें 10 सार्वजनिक स्थलों पर दीप जलाए जाएंगे। सरकारी और निजी स्कूलों में चित्रकला और भाषण प्रतियोगिताएं भी होंगी। विकास कार्यों से संबंधित कार्यक्रमों और रैलियों का आयोजन होगा।

Buxar News: पेज चार पर सेकेंड लीड -------- तैयारी शुरू मुख्य सचिव की अध्यक्षता में अभियान की तैयारियों को लेकर हुई समीक्षा 17 सितंबर से अभियान की शुरुआत ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम से होगी
कैम्पेन की शुरुआत
bक्सर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिला मुख्यालय के कलेक्ट्रेट परिसर स्थित एनआईसी कक्ष में शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए राज्य के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के सफल क्रियान्वयन व व्यापक तैयारियों को लेकर एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक हुई। जिसमें डीएम साहिला और डीडीसी निहारिका छवि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़ी थी। बता दें कि आगामी 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक उक्त अभियान आयोजित होंगे। समीक्षा के दौरान मुख्य सचिव ने अभियान के सभी 13 प्रमुख घटकों का जायजा लिया। साथ ही तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए। बताया कि अभियान की शुरुआत ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम से होगी। जिसके तहत प्रत्येक घर व जिले के कम-से-कम 10 प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर सामूहिक दीप प्रज्वलन होगा। जीविका, नगर निकायों और पीडीएस के माध्यम से लाभार्थियों तक दीया पहुंचाया जाएगा। वहीं 17 सितंबर से 07 अक्टूबर के बीच सरकारी व निजी स्कूलों में ‘विकसित भारत संकल्प’ विषय पर चित्रकला व भाषण प्रतियोगिताएं होंगी। वहीं जन-जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से पिछले 25 वर्षों के सेवा कार्यों और योजनाओं पर आधारित 18-20 नाट्य टोलियां गठित होंगी। जो स्कूलों, कॉलेजों व पंचायतों में नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत करेंगी। 02 अक्टूबर को विशेष मंचन करेंगी। 25 सितंबर से 7 अक्टूबर तक ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम के तहत आंगनवाड़ी केंद्रों पर तीन दिवसीय आयोजन होगा। बताया कि सरकारी योजनाओं से लोगों के जीवन में आए सकारात्मक बदलावों को उजागर करने के लिए ‘कहानी बदलाव की’ घटक अंतर्गत वास्तविक रील्स व शार्ट वीडियो का संकलन कर जिला और राज्य स्तरीय डिजिटल डेटा-बैंक तैयार किया जाएगा।
जन जागरूकता के कार्यक्रम
पदयात्रा, साइकिल व बाइक रैलियां निकाली जायेगी ‘सेवा ज्योति यात्रा’ के माध्यम से राज्य व जिलों में पदयात्रा, साइकिल और बाइक रैलियां निकाली जाएंगी। जिनमें मेरा युवा भारत के स्वयंसेवक भाग लेंगे और समापन पर विकसित भारत 2047 का सामूहिक संकल्प लिया जाएगा। राष्ट्रव्यापी ‘वडनगर से वाराणसी’ के बिहार से गुजरने पर पड़ाव स्थलों पर भव्य स्वागत, सुरक्षा, ठहरने और स्थानीय लाभार्थियों से संवाद की व्यवस्था की जाएगी। वहीं जन-भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए तालाबों व छठ घाटों की सफाई, पौधारोपण और स्वच्छता संबंधी 25 गतिविधियां चलाई जाएंगी। सेवा सेतु अभियान के तहत ब्लॉक व विधानसभा स्तर पर ‘सरकार आपके द्वार’ शिविर लगेंगे। जहां केंद्र की 26 प्रमुख योजनाओं सहित अन्य योजनाओं का ऑन-द-स्पॉट निष्पादन होगा।
मानव रंगोली सेवा
नगर निकायों के प्रमुख स्थलों पर मानव रंगोली सेवा के रंग कार्यक्रम अंतर्गत नगर निकायों के प्रमुख स्थलों पर मानव रंगोली व चयनित शहरों में 108 मीटर व्यास के ‘भारत मंडला’ का निर्माण कर ड्रोन कवरेज कराई जाएगी। उद्योग, विज्ञान व प्रौद्योगिकी विभाग के माध्यम से युवाओं, विद्यार्थियों और स्टार्टअप्स से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे। बताया कि मुख्य अभियान के साथ 17 सितंबर से मार्च 2027 तक ‘सेवा संकल्प व कायाकल्प अभियान’ भी चलेगा। संबंधित विभागों को सभी प्रकार के मरम्मत कार्यों को 30 नवंबर तक पूरा करने, सभी सरकारी भवनों का रंग-रोगन दिवाली तक संपन्न कराने और स्वीकृत नए निर्माण कार्यों को मार्च 2027 तक हर हाल में पूरा करने की सख्त समय-सीमा तय की गई है। (बक्सर से ज्ञानेन्द्र सोनी)

