डुमरांव थाना के लंबित कांडों की हुई समीक्षा, निष्पादन का निर्देश

Apr 07, 2026 09:05 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बक्सर
share

एसडीपीओ पोलस्त कुमार ने डुमरांव थाना के लंबित मामलों की समीक्षा की। उन्होंने अनुसंधान की प्रगति, आरोपियों की गिरफ्तारी, और न्याय प्रक्रिया को तेज करने पर जोर दिया। एसडीपीओ ने थानाध्यक्ष से मामले की स्थिति की जानकारी ली और सभी लंबित मामलों का शीघ्र निपटारा करने का आदेश दिया।

डुमरांव थाना के लंबित कांडों की हुई समीक्षा, निष्पादन का निर्देश

लंबित काडों के निष्पादन को लेकर थानास्तर पर एसडीपीओ ने शुरु की समीक्षा अनुमंडल पुलिस कार्यालय में डुमरांव थाना के लंबित कांडों की हुई समीक्षा फोटो डुमरांव, हमारे प्रतिनिधि। लंबित कांडों के निष्पादन की गति बढ़ाने को लेकर एसडीपीओ पोलस्त कुमार ने थानास्तर पर समीक्षा शुरु कर दी है। मंगलवार को अनुमंडल पुलिस कार्यालय में एसडीपीओ ने मिशन अनुसंधान के तहत डुमरांव थाना के लंबित कांडों की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान एसडीपीओ ने अनुसंधान की प्रगति, आरोपियों की गिरफ्तारी, कोर्ट में लंबित प्रक्रिया और तकनीकी अनुसंधान से जुड़े पहलुओं पर विशेष जोर दिया । एसडीपीओ ने थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा से लंबित मामले की वर्तमान स्थिति के बारे में जानकारी ली और अनुसंधान में तेजी लाते हुए लंबित मामलों का शीघ्र निपटारा प्राथमिकता के आधार पर करने का आदेश दिया है।

एसडीपीओ ने कहा कि मामले के दोषियों को कानून के दायरे में लाते हुए पीड़ितों को न्याय दिलाना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। कांडों के सभी अनुसंधानकर्ता योजनाबद्ध तरीके से निष्पादन की कार्रवाई सुनिश्चित करें। समीक्षा के दौरान एसडीपीओ ने वैसे मामलों की विशेष चर्चा किया। जिसमें आरोपियों की गिरफ्तारी लंबित है। निर्देश दिया कि इस तरह के मामलों में टीम बनाकर त्वरित अभियान चलाएं। साथ ही, गश्ती व्यवस्था को मजबूत करने, संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रखने और स्थानीय खुफिया तंत्र को सक्रिय करने का निर्देश दिया। थानाध्यक्ष ने एसडीपीओ को भरोसा दिलाया कि समीक्षा में मिले दिशा निर्देशों के आधार पर सभी पुराने मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन किया जाएगा। एसडीपीओ ने कहा कि मिशन अनुसंधान का उद्देश्य केवल कांडों का निपटारा नहीं, बल्कि जनता में पुलिस कार्यशैली के प्रति भरोसा कायम करना है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।