राशन कार्ड के लंबित आवेदनों का शीघ्र निष्पादन करने का आदेश
सोमवार को अनुमंडल कार्यालय में एसडीओ राकेश कुमार ने एमओ के साथ बैठक की। उन्होंने आपूर्ति कार्यों की समीक्षा करते हुए लंबित राशन कार्ड आवेदनों की गंभीरता से जांच करने और शीघ्र निष्पादन का आदेश दिया। जनसुनवाई में डीएम ने 11 आवेदन प्राप्त कर समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया।

पेज पांच की लीड --------- कई निर्देश अनुमंडल में आपूर्ति से संबंधित कार्यों की समीक्षा को ले एसडीओ ने की बैठक सिमरी, डुमरांव, ब्रह्मपुर और नावानगर में आवेदन लंबित रहने पर जताई नाराजगी फोटो संख्या- 13 कैप्सन- सोमवार को अनुमंडल कार्यालय में बैठक करते एसडीओ राकेश कुमार। डुमरांव, हमारे प्रतिनिधि। अनुमंडल कार्यालय में सोमवार को एसडीओ राकेश कुमार ने एमओ के साथ बैठक की। इस दौरान एसडीओ ने आपूर्ति से संबंधित कार्यों की समीक्षा कर निष्पादन की दिशा में तेजी लाने का आदेश दिया। कहा कि प्रखंडस्तरीय पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारियों को ससमय निष्पादन करना सुनिश्चित करें। आपूर्ति की समीक्षात्मक बैठक के दौरान एसडीओ ने पाया कि नया राशन कार्ड बनाने के लिए प्राप्त आवेदन नावानगर, सिमरी, ब्रह्मपुर और डुमरांव प्रखंडों में अधिक लंबित है।
इसे गंभीरता से लेते हुए एसडीओ सभी एमओ को लंबित आवेदनों की जांच कर शीघ्र निष्पादन करने का आदेश दिया। कहा कि आवेदनों के निष्पादन में किसी तरह की लापरवाही स्वीकर नहीं होगा। बैठक में एसडीओ ने राशन कार्ड डिलिट करने की समीक्षा की। इस दौरान कहा कि एसआई आर में मृत पाए़ गए लोगों की जांच कर राशन कार्ड से नाम हटाने की कार्रवाई में लापरवाही नहीं बरते। साथ ही राशन दुकानों की जांच कर प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। बैठक में एडीएसओ दिनेशधारी सिंह, प्रियांशु कुमारी, आरती कुमारी, प्रीति अरोड़ा, राजेश कुमार, अमित कुमार और अजीत सिन्हा शामिल थे। जनसुनवाई में 11 आवेदन डीएम के पास पहुंचे बक्सर, हमारे संवाददाता। सात निश्चय-03 के अंतर्गत संचालित सबका सम्मान-जीवन आसान कार्यक्रम के तहत डीएम के यहां जन सुनवाई। लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान का आश्वासन दिया गया। डीएम साहिला ने आम जनता से मुलाकात कर जन सुनवाई कलेक्ट्रेट परिसर में की। जन सुनवाई में विभिन्न प्रखंडों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याओं, शिकायतों एवं कुल 11 आवेदन आए। डीएम ने सभी आवेदकों की समस्याओं को गंभीरता लिया। संवेदनशीलता के साथ सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई हेतु तत्काल निर्देश दिए। उन्होंने आश्वस्त किया कि हर आवेदन का निष्पादन निर्धारित समय सीमा के भीतर पारदर्शी एवं न्यायोचित तरीके से किया जाएगा। जिला प्रशासन बक्सर जन सहभागिता एवं जन सुनवाई को सर्वोपरि महत्व देता है तथा आम जनता की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के लिए सतत प्रतिबद्ध है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


