ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बक्सर डुमरांव गोलीबारी में इस्तेमाल स्कार्पियो को जब्त, छापेमारी

डुमरांव गोलीबारी में इस्तेमाल स्कार्पियो को जब्त, छापेमारी

घटना के बाद भले ही उपरी तौर पर सबकुछ शांत दिख रहा है।लेकिन अंदर ही अंदर प्रतिशोध की आग सुलग रही है। घेराबंदी के दौरान हुई थी गोलीबारी डुमरांंव थाना क्षेत्र के जंगली महादेव मंदिर रोड में खिरिया...

  डुमरांव गोलीबारी में इस्तेमाल स्कार्पियो को जब्त, छापेमारी
हिन्दुस्तान टीम,बक्सरThu, 16 Sep 2021 01:20 PM
ऐप पर पढ़ें

डुमरांव। निज प्रतिनिधि

भूमिविवाद के मामले में फायरिंग कर फरार होने में इस्तेमाल की गयी स्कार्पियो को पुलिस ने बुधवार को बरामद कर लिया है।इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के कुल ग्यारह लोगो के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की है।लेकिन गोलीबारी के चार दिनों बाद भी नामजद फरार पांच .अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में पुलिस विफल रही है।.गोलीबारी की घटना के बाद भले ही उपरी तौर पर सबकुछ शांत दिख रहा है।लेकिन अंदर ही अंदर प्रतिशोध की आग सुलग रही है।

घेराबंदी के दौरान हुई थी गोलीबारी

डुमरांंव थाना क्षेत्र के जंगली महादेव मंदिर रोड में खिरिया ब्रह्मस्थान के समीप के आठ कठ्ठा जमीन की घेराबंदी एक पक्ष करा रहा था।इस पक्ष के संजय कुमार का दावा है कि यह जमीन उनकी है और उस पर काफी दिनों से उनका दखल कब्जा भी है।घेराबंदी के दौरान हथियार बंद लोग पहुंचे और अंधाधुंध फायरिंग कर दो लोगों को जख्मी कर दिया।जख्मी आवास सहायक की हालत गंभीर बनी हुई है।इस मामले में पुलिस ने छह नामजद और दस अज्ञात पर एफआईआर दर्ज किया था। इस मामले में पुलिस ने संतोष चौबे और रामबाबू सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।रामबाबू इस मामले में अप्राथमिकी अभियुक्त है।

स्कार्पियो को किया जब्त

गोलीबारी की घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से हमलावर स्कार्पियो और बाइक से आये थे।बताया जाता है कि घटना के बाद हमलावर काले रंग की स्कार्पियो से भाग निकले। पुलिस स्कार्पियो की तालाश में जुटी हुई थी।डुमरांंव थानाध्यक्ष बिंदेश्वर राम ने बताया कि स्कार्पियो के औद्योगिक थाना के एक गैरेज मे होने की खबर मिली। इस सूचना पर औद्योगिक थाना के सहयोग से गोलीबारी में इस्तेमाल स्कार्पियो को जब्त किया गया है।स्कार्पियो से कोई सामना बरामद नहीं हुआ है।उन्होने बताया कि फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है।

दोनों पक्षों पर हुई निरोधात्मक कार्रवाई

गोलीबारी के बाद भूमिविवाद मे हिंसक वारदात नहीं हो। इसके लिए पुलिस ने दोनो पक्षों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की गयी है।थानाध्यक्ष ने बताया कि दप्रस की धारा 144 के तहत कार्रवाई की गयी है। साथ ही, धारा 107 के तहत संजीव कुमार सिंह उर्फ सिंक्कू सिंह,पंकज कुमार,संजय कुमार,नित्यानंद पाठक,घनश्याम पाठक,संतोष चौबे,राजन तिवरी,पंकज तिवारी, रविकांत उपाध्याय, विक्की तिवारी और रामबाबू सिंह के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की गयी है।

कोट

गोलीबारी की घटना में शामिल सभी अभियुक्तों की गिरफ्तारी का आदेश दिया गया है।पुलिस छापेमारी कर रही है।शीघ्र ही परिणाम सामने आएगा।भूमिविवाद के किसी भी मामले में पुलिस निष्पक्ष ढंग से कार्रवाई करेगी।

श्रीराज,एसडीपीओ, डुमरांव।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें