
नाव दुर्घटना व जल सुरक्षा पर बच्चों ने सीखें बचाव के तरीके
मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम के तहत डुमरांव में जल सुरक्षा और नाव दुर्घटना से बचाव पर जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। फोकल शिक्षक तबरेज आलम ने बच्चों को सावधानियों के बारे में बताया। प्रधान शिक्षक संजय कुमार सिंह ने बाढ़ और त्योहारों के समय सतर्कता बरतने की सलाह दी। बच्चों ने नाव का मॉडल बनाकर जल सुरक्षा का संदेश दिया।
कार्यक्रम मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम के तहत दी गई जानकारी दुर्घटना से बचाव पर विशेष जागरूकता सत्र आयोजित किया डुमरांव, संवाद सूत्र। मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत शनिवार को कोरानसराय के उर्दू प्राथमिक विद्यालय में जल सुरक्षा एवं नाव दुर्घटना से बचाव पर विशेष जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व फोकल शिक्षक तबरेज आलम ने की। उन्होंने बच्चों को नाव दुर्घटना की स्थिति में बरती जाने वाली सावधानियों से अवगत कराया। इस दौरान पानी में डूबने से बचाव के लिए कई उपयोगी सुझाव दिए। कहा कि हर बच्चे को तैराकी सीखनी चाहिए और पानी में उतरने से पहले उसकी गहराई व तापमान अवश्य जांचना चाहिए।

पानी में अकेले जाने से परहेज, जीवनरक्षक उपकरणों का प्रयोग और शांति बनाए रखना जैसी बातों को उन्होंने विशेष रूप से रेखांकित किया। प्रधान शिक्षक संजय कुमार सिंह ने कहा कि बाढ़, मेला या त्योहारों के समय नदी-तालाब के आसपास विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए। सलाह दी कि इस दौरान लोग अपने साथ रस्सी, धोती या साड़ी रखें ताकि जरूरत पड़ने पर सहायता की जा सके। वहीं शिक्षक इन्द्रेश कुमार मिश्रा ने बच्चों को सदैव सावधान व सतर्क रहने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर बाल संसद के छात्र-छात्राओं ने नाव का मॉडल बनाकर प्रदर्शित किया और चित्रकला के माध्यम से जल सुरक्षा के संदेश दिए। इस मौके पर प्रियल राज, सलोनी, सन्निराज, शुभम, कार्तिक, सत्यम, कलू, शिवानी, रिंकी, सीत्जाल, अनुष्का, जानवी और अमृता थीं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




