सरस्वती पूजा में नहीं बजेंगे अश्लील गीत और डीजे

Jan 17, 2026 08:50 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बक्सर
share Share
Follow Us on

सिमरी थाना परिसर में शनिवार को सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। बीडीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि पूजा समितियों को प्रशासन से लाइसेंस लेना अनिवार्य है। बिना लाइसेंस पूजा पंडाल लगाने पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की गश्ती बढ़ाई जाएगी और अश्लील गीतों पर प्रतिबंध रहेगा।

सरस्वती पूजा में नहीं बजेंगे अश्लील गीत और डीजे

पेज पांच के लिए ------- निर्णय सिमरी थाना परिसर में शनिवार को शांति समिति की हुई बैठक प्रतिमा स्थापित करने के लिए समिति को लेना पड़ेगा लाइसेंस फोटो संख्या- 11, कैप्सन- शनिवार को सिमरी थाना परिसर में आयोजित शांति समिति के बैठक में भाग लेते बीडीओ, थानाध्यक्ष व ग्रामीण। सिमरी, एक प्रतिनिधि। स्थानीय थाना परिसर में शनिवार को सरस्वती पूजा को लेकर एक शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रशांत कुमार ने की। पूजा को लेकर हुई बैठक में थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों से काफी संख्या में बुद्धिजीवी, जनप्रतिनिधि व पूजा समितियों के साथ सामाजिक सरोकार से जुड़े लोग जुटे हुए थे।

सभी ने सरस्वती पूजा के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए क्षेत्र में पुलिस गश्ती को आवश्यक बताया। बैठक में मौजूद बीडीओ ने कहा कि सरस्वती पूजा के आयोजन के लिए पूजा समितियों को प्रशासन से अनुमति लेना आवश्यक होगा। बगैर लाइसेंस लिए पूजा पंडाल का आयोजन करने पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पूजा के दौरान पंडालों के पास अश्लील गीत व डीजे बजाने पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। वहीं, थानाध्यक्ष ज्योति कुमारी ने कहा कि पूजा के दौरान असामाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक में मौजूद लोगों से अपील करते हुए अधिकारियों ने कहा कि प्रतिमा विसर्जन के दौरान पूजा समिति के लोग गहरे पानी में विसर्जन करने से परहेज करेंगे। इस मौके पर विमलेश ओझा, मिठु पाठक, सुनील राय, प्रमोद पांडेय, शिवजी तिवारी व बबन प्रसाद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।