ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बक्सरजलजमाव से टूटकर जर्जर हुई भरियार बाजार की सड़क

जलजमाव से टूटकर जर्जर हुई भरियार बाजार की सड़क

ओर से सडक को मोटररेबुल बनाने का काम शुरु कर दिया गया है। तीन किलोमीटर में धंस गयी है सड़कः फोनलेन के नुआंव के समीप भरियार को जोडने वाली सडक जुडती है। नुआंव से होकर लोग भरियार होते गायघाट,भरियार और...

जलजमाव से टूटकर जर्जर हुई भरियार बाजार की सड़क
हिन्दुस्तान टीम,बक्सरWed, 08 Jul 2020 11:12 AM
ऐप पर पढ़ें

डुमरांव। निज प्रतिनिधि

गढ्ढे में तब्दील नुआंव-भरियार बाजार पथ पर जलजमाव से लोगों के आवागमन में भारी परेशानी हो रही थी। भरियार बाजार के समीप झील में तब्दील हुई सडक से गुजरने के दौरान हर दिन गिरकर बाइक सवार चोटिल हो रहे थे। सडक पर जलजमाव के कारण प्रखंड से लेकर गांवों में जाने वालों.को हर दिन मुश्किलों का सामना करना पड रहा था। लोगों की परेशानियों को लेकर पंचायत की ओर से सडक को मोटररेबुल बनाने का काम शुरु कर दिया गया है।

तीन किलोमीटर में धंस गयी है सड़कः

फोनलेन के नुआंव के समीप भरियार को जोडने वाली सडक जुडती है। नुआंव से होकर लोग भरियार होते गायघाट,भरियार और चक्की प्रखंड मुख्यालय पहुंचते है। नुआंव से भरियार के बीच सडक जगह-जगह टूटकर धंस गयी है। भरियार बाजार के जीप स्टैड के समीप सडक गढ्ढे में तब्दील होकर झील बन गयी थी। लोगों ने बताया कि यह सडक चक्की ओपी,प्रखंड मुख्यालय और गायघाट को जोड़ती है। जलजमाव के कारण लोगों.ने रास्ता बदल लिया था।

पंचायतस्तर से शुरु हुआ प्रयासः

.बरसात के इस मौसम में भरियार बाजार से होकर गुजरना मुश्किल हो गया था। प्रशासन और सडक निर्माण विभाग ने जब सुध नहीं ली,तो पंचायतस्तर से प्रयास शुरु हुआ। चक्की प्रखंड का भरियार बाजार चना पंचायत में आता है। चना पंचायत के मुखिया अजित राय ने बताया कि आम लोगों की परेशानियों के मद्देनजर पंचायतस्तर से मोटररेबुल बनाने का पहल शुरु किया गया। मुखिया ने बताया कि झीलनुमा सडक पर ईट्ट का टुकडा गिराकर चलने लायक बनाया जा रहा है। दो दिनों.में काम पूरा कर लिया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें