Buxar News: टेंडर होने के बाद भी शुरु नहीं हो सका मठिया मोड़ से सारीमपुर सड़क का निर्माण
Buxar News: पेज-04 की लीड, कैप्सन :- मठिया मोड से सारिमपुर जाने वाली सड़क पर जलजमाव बक्सर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर के मुनिम चौक से वीर कुंवर सिंह सेतु तक मुख्य सड़क का हाल बीते कई दशक से बेहाल है। शहर के इस...

Buxar News: पेज-04 की लीड सड़क निर्माण से गोलंबर व यूपी जाने वाले लोगों को मिलेगा वैकल्पिक मार्ग शिवपुरी मठिया मोड़ से छोटकी सारीमपुर तक जाने वाली सड़क चार दशकों से बदहाल इंफो 10 हजार की आबाद हो रही है प्रभावित 05 से अधिक वार्ड को जोड़ती है सड़क फोटो संख्या :-13, कैप्सन :- मठिया मोड से सारिमपुर जाने वाली सड़क पर जलजमाव बक्सर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर के मुनिम चौक से वीर कुंवर सिंह सेतु तक मुख्य सड़क का हाल बीते कई दशक से बेहाल है।
सड़क के जीर्णोद्धार की आवश्यकता
शहर के इस प्रमुख सड़क को मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना के तहत बुडको की ओर से जीर्णोद्धार की जानी है। इस सड़क के अधूरा रहने से दस हजार की आबादी प्रभावित हो रही है। साथ पांच से अधिक वार्डों को जोड़ने वाला इस सड़क को उपेक्षित छोड़ दिया गया है। बुडको के जिम्मेदारों के अनुसार सड़क निर्माण कार्य से संबंधित डीपीआर भी तैयार कर लिया गया है। इसके बाद टेंडर की भी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। विभाग ने एजेंसी का भी चयन कर लिया है। लेकिन वर्तमान में लगभग एक साल बीते के बाद भी इस खराब सड़क के जीर्णोद्धार का कार्य शुरु नहीं किया जा सका है। जिसके कारण स्थानीय लोगों के साथ-साथ शहरवासियों को भी हर दिन परेशानी झेलनी पड़ती है। इस सड़क के निर्माण की जानकारी मिलने के बाद से स्थानीय लोगों में एक उम्मीद की किरण जगी थी। लोगों का मानना है कि आए दिन शहर में जो जाम की स्थिति बनी रहती है, उसके निदान का यह बेहतर विकल्प बन सकता है। अक्सर शहर से गोलंबर जाने के लिए लोग या तो मेन रोड या फिर बाइपास रोड का सहारा लेते है।
ट्रैफिक की समस्या का समाधान
लेकिन भारी वाहनों के दबाव के कारण दोनों मार्गों में लोगों को घंटों जाम की समस्या से जुझना पड़ता है। ऐसे में अगर शिवपुरी मठिया रोड से सारीमपुर जाने वाली मुख्य सड़क का जल्द से जल्द कायाकल्प हो जाता है, तो राहगीरों को गोलंबर या फिर यूपी की तरफ जाने में सहूलियत मिलेगी। साथ ही लोगों को वैकल्पिक मार्ग भी मिलेगा। वहीं प्रशासन को भी शहर के ट्रैफिक को सुचारु रखने के लिए जद्दोजहद नहीं करनी पड़ेगी। बरसात में नरक बन जाता सारीमपुर मार्ग शहर के शिवपुरी मठिया मोड़ से छोटकी सारीमपुर तक जाने वाली सड़क बीते चार दशकों से जर्जर व बदहाल पड़ी है। यहां के नई पीढ़ी के युवाओं का कहना है कि जब से उन्होंने होश संभाला है तब से इस सड़क के हालात बद से बदत्तर है। आज तक उन्होंने यहां सड़क बनना तो दूर मरम्मत का कार्य भी नहीं देखा है। यहां नाली-नाला भी ध्वस्त हाल में है। हालांकि कहीं-कहीं पर नगर परिषद की तरफ से नाली का निर्माण कराया गया है। लेकिन जलनिकासी व्यवस्था दुरुस्त नहीं होने के कारण नाली का गंदा पानी मुख्य सड़क पर फैला था। आश्चर्य की बात है कि इस इलाके को नप के विस्तारित इलाके में शामिल हुए करीब चार वर्ष हो गये है। बावजूद अबतक इस मुख्य सड़क का जीर्णोद्धार नहीं हो सका है। जबकि इस मार्ग में सारीमपुर पुल के समीप जिले का एसपी आवास भी मौजूद है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अक्सर इस जर्जर, ऊबड़-खाबड़ व बदहाल सड़क से उनका भी आना-जाना लगा रहता है। इसके बाद भी उक्त सड़क की मरम्मत के तरफ किसी का ध्यान नहीं है। बता दें कि मुनीम चौक से सारीमपुर तक जाने के क्रम में खराब सड़क पर जगह-जगह छोटे-बड़े गढ्ढे उभरे हुए है। जिसके कारण दो पहिया वाहन से लेकर बड़े व भारी वाहन हिचकोले मारते हुए गुजरती है।
स्थानीय लोगों की चिंताएँ
क्षेत्र के लोगों ने बताया कि इस ऊबड़-खाबड़ सड़क पर गुजरने वाले राहगीरों को आवागमन में कठिनाई का सामना करना पड़ता है। यहां की बड़ी आबादी को शहर से बाजार तक पहुंचने में काफी समस्या होती है। सड़क पर जगह-जगह गढ्ढे व गिट्टी निकली हुई है। कई बार यूपी से किसान सब्जी व सामान लेकर शहर के बाजार आने जाने के लिए लोग इसी सड़क का इस्तेमाल करते है। सिविल लाइंस, शिवपुरी, छोटकी सारीमपुर के लोगों का कहना है कि अगर शिवपुरी मठिया मोड़ से वीर कुंवर सिंह सेतु तक पक्की सड़क और नालियों का निर्माण हो जाता है, तो ज्यादात्तर लोग मेन रोड व बाइपास के बदले इसी सड़क का उपयोग आवागमन के लिए करेंगे। साथ ही गोलंबर से ज्योति चौक और मेन रोड की जाम से निजात मिलेगी। कोट मठिया रोड से सारीमपुर एसपी आवास तक सड़क को जल्द दुरुस्त किया जाएगा। ताकि लोगों को दशकों से सड़क बदहाली की समस्या से निजात मिल सके। इसके लिए अग्रेत्तर कार्रवाई जारी है। अभिनंदन कुमार, कार्यपालक अभियंता बुडको (बक्सर से ज्ञानेंद्र सोनी)


