Hindi NewsBihar NewsBuxar NewsRoad Collapse on Buxar Main Canal Route Disrupts Traffic in Sikraul Lakh
सिकरौल के मुख्य नहर की सड़क धंसी, आवागमन बाधित

सिकरौल के मुख्य नहर की सड़क धंसी, आवागमन बाधित

संक्षेप:

बक्सर मुख्य नहर मार्ग पर सिकरौल लख में सड़क अत्यधिक पानी के दबाव से धंस गई। इससे आवागमन प्रभावित हुआ और यातायात ठप हो गया। पहले भी सड़क टूटने की घटनाएं हुई थीं। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि ठेकेदार...

Aug 13, 2025 09:46 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बक्सर
share Share
Follow Us on

फोटो संख्या- नावानगर, एक संवाददाता। सिकरौल लख पर बक्सर मुख्य नहर मार्ग की सड़क पानी के अत्यधिक दबाव से बुधवार को धंस गई। सड़क धंसने से आवागमन प्रभावित हो गया है। आधी सड़क टूटकर नहर में गिर जाने से वाहनों का परिचालन बंद हो गया है। जिससे यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है। बक्सर मुख्य नहर मार्ग से आसपास के ग्रामीण इलाके सहित रोहतास जिला से प्रतिदिन हजारों वाहनों का बक्सर मुख्यालय तक आना-जाना लगा रहता है। लेकिन, सिकरौल लख पर सड़क के धंसने से आवागमन ठप है। ग्रामीणों ने बताया कि इसके पूर्व भी सिकरौल रजवाहा की सड़क सिंचाई विभाग द्वारा खुदाई किए जाने से धंस गई थी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जिसमें कुछ दुकानदारों की आर्थिक क्षति भी हुई थी। सड़क टूटने के संबंध में पूछे जाने पर जेई उपेन्द्र कुमार ने बताया कि सड़क जहां टूटी है, वहां मुख्य नहर में गार्डवाल का निर्माण करना था। जिसको लेकर ठेकेदार द्वारा नहर में नींव की खुदाई कराई गई थी। ठेकेदार की गलती से गार्ड वॉल बनाने में देर हो गई। तब तक नहर में पानी आ गया। पानी के दबाव से सड़क के नीचे की मिट्टी खिसकने से सड़क धंस गई। सहायक अभियंता उमेश कुमार ने बताया कि फिलहाल बालू से भरे बोरियों को रखकर सड़क दुरूस्त कराया जा रहा है।