बूथ लेवल पर अपनी पकड़ मजबूत बनाने में जुटे

बूथ लेवल पर अपनी पकड़ मजबूत बनाने में जुटे

संक्षेप:

राजद ने आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए बूथ लेवल एजेंट-2 की बैठक आयोजित की। बैठक में पार्टी को मजबूत बनाने के लिए पंचायत अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश दिए गए। प्रदेश महासचिव निर्मल...

Sep 10, 2025 09:17 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बक्सर
share

एकजुटता बूथ लेवल एजेंट-2 की बैठक में संगठन की मजबूती पर चर्चा पार्टी को मजबूत करने के लिए जोर-शोर से लगने की अपील फोटो संख्या- 13, कैप्सन- बुधवार को चौसा राजद प्रखंड कार्यालय में आयोजित बूथ लेवल कमेटी की बैठक में भाग लेते प्रदेश महासचिव निर्मल कुशवाहा व अन्य। चौसा, एक संवाददाता। राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर राज्य में आगामी होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए बुथ लेवल एजेंट-2 एवं संगठनात्मक सशक्तिकरण की विशेष बैठक बुधवार को आयोजित की गई। राजद के प्रखण्ड कार्यालय पर आयोजित बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष आफताब आलम ने की। बैठक में आगामी होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए राजद को बूथ लेवल पर अपनी पकड़ मजबूत बनाने के लिए पंचायत अध्यक्षों और सभी सक्रिय कार्यकर्ताओं को पार्टी नेतृत्व से मिले दिशा-निर्देश से अवगत कराया गया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

बैठक में सभी पंचायत अध्यक्षों को बूथ लेवल पर सक्रिय कार्यकर्ताओं को शामिल करते हुए आवश्यक जानकारी देते हुए पार्टी को मजबूत करने के लिए जोर-शोर से अभी से लग जाने की अपील की गई। बैठक में प्रदेश महासचिव निर्मल कुशवाहा, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष शिववचन सिंह, जिला उपाध्यक्ष भुवनेश्वर यादव, जितेन्द्र सिंह, हरेराम सिंह, श्रीराम सिंह, पप्पू यादव, संजय सिंह, डॉ गौरीशंकर सिंह, राम नगीना सिंह, पंचायत अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, जटाशंकर चौहान, रामजी गोंड, संजय चौधरी, रामाशीष सिंह, राम अवध सिंह, मीर हमजा खान व राजेश सिंह थे।