भ्रष्टाचार व महंगाई के खिलाफ धरना को सफल बनाने का निर्णय
डुमरांव में राजद की बैठक में आगामी 9 जून को प्रखंड स्तर पर धरना आयोजित करने का निर्णय लिया गया। नेताओं ने बिहार में एनडीए सरकार की विफलताओं, महंगाई और भ्रष्टाचार पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि जनता त्रस्त है और धरना सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ होगा।

डुमरांव। राजद के डुमरांव नगर कमेटी की रविवार को बैठक हुई। जिसमें राज्यव्यापी आह्वान के तहत आगामी 9 जून को प्रखंड स्तर पर आयोजित होने वाले धरना को सफल बनाने का निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता राजद के नगर अध्यक्ष मुन्ना खां ने की। बैठक में राजद नेताओं ने कहा कि बिहार में एनडीए की सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई हैं। महंगाई चरम पर है। वहीं सरकारी दफ्तरों में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। जनता त्रस्त है। नेताओं ने कहा कि डुमरांव शहर की स्थिति नारकीय हो गई है। सड़कों का हाल बेहाल है। सरकार को जनता की परेशानियों से कोई मतलब नहीं है।
नगर परिषद के भ्रष्टाचार पर लगाम नहीं लग रहा है। धरना के माध्यम से सरकार की जनविरोधी नीतियों पर चोट किया जाएगा। बैठक में राजद के पूर्व प्रदेश सचिव अखिलेश सिंह यादव, प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार ठाकुर, डॉ. हरेन्द्र यादव, राजेश यादव, धर्मेन्द्र यादव, समीर हाशमी, वकील अंसारी, पप्पु कुमार गुप्ता और सज्जाद हाशमी थे।


