राजद नेता मनोज सिंह ने सुधाकर सिंह के पक्ष में किया चुनाव प्रचार
बक्सर। राजद प्रत्याशी सुधाकर सिंह के पक्ष में गांव-गांव में घूमकर राजद नेता ने उनके पक्ष में वोट मांगा। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार को भारी मतों से विजयी बनाकर दिल्ली भेजें। उन्होंने...

बक्सर। राजद प्रत्याशी सुधाकर सिंह के पक्ष में गांव-गांव में घूमकर राजद नेता ने उनके पक्ष में वोट मांगा। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार को भारी मतों से विजयी बनाकर दिल्ली भेजें। उन्होंने कहा कि बिहार के लगभग सभी सीटों पर इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी चुनाव जीत रहे हैं। पूरे देश में इंडिया गठबंधन के पक्ष में लोग एकजुट होकर वोटिंग कर रहे हैं।
जनसंपर्क के दौरान उनके साथ रवि सिंह, सुभाष यादव, महेश महतो, असगर अंसारी, नौशाद आलम, सुरेश यादव, विजय सिंह, प्रभु यादव, सुदर्शन राम, अशोक कुशवाहा सहित दर्जनों कार्यकर्ता विभिन्न गांवों में घूमकर चुनावी प्रचार कर मतदाताओं से आशीर्वाद मांगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।