राजद ने केक काटकर मनाया राजद सुप्रीमो लालू का जन्मदिन

Newswrap हिन्दुस्तान, बक्सर
Follow us on Google News
share

फोट़ो डुमरांव में राजद द्वारा लालू प्रसाद का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने केक काटकर दीर्घायु की कामना की। नगर अध्यक्ष मुन्ना खां और प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार ठाकुर ने कार्यक्रम का संचालन किया। नेताओं ने लालू प्रसाद के संघर्षों की सराहना की, जिन्होंने समाज के निचले तबके को सम्मान दिलाया।

राजद ने केक काटकर मनाया राजद सुप्रीमो लालू का जन्मदिन

फोट़ो डुमरांव,हमारे प्रतिनिधि।शहर के साफाखाना रोड स्थित एक सभागार में गुरुवार की शाम राजद के प्रखंड व नगर कमिटी की ओर से राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद का जन्मदिन मनाया गया। कार्यक्रम के शुरुआत में राजद कार्याकर्ताओं ने केक काटकर राजद सुप्रीमो के दीर्घायु होने की कामना की। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजद के नगर अध्यक्ष मुन्ना खां और संचालन प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार ठाकुर ने किया। जन्मदिन के मौके पर राजद नेताओं ने कहा कि लालू प्रसाद ने आजीवन समाजिक न्याय की जडों को मजबूत किया है। उनके संघर्षों के बदौलत समाज के निचले पायदान पर खडे लोगों को सम्मान का जीवन मिला है।

लालू प्रसाद हमेशा गरीबों के दिलों में रचे बसे रहेगें। कार्यक्रम में राजद.के पूर्व प्रदेश महासचिव अखिलेश सिंह यादव, मेंहदी हसन, इस्लाम अंसारी,अवधेश सिंह, अशोक गुप्ता, अर्जुन कुशवाहा, राजेश यादव, धर्मेन्द्र यादव, मनीष यादव,जीतु यादव और लालबाबु यादव, समेत अन्य शामिल थे।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।