Buxar News: अभियान कायाकल्प के तहत दीपावली तक करें कार्य पूर्ण : डीएम

हिन्दुस्तान, बक्सर
Follow us on Google News
share

Buxar News: जिला समन्वय समिति एवं विभिन्न योजनाओं की हुई समीक्षामारे संवाददाता। जिला में संचालित कायाकल्प मिशन, जनता दरबार के लंबित मामलों, विद्युत उपकरणों की चोरी, पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, जमाबंदी सुधार...

Buxar News: अभियान कायाकल्प के तहत दीपावली तक करें कार्य पूर्ण : डीएम

Buxar News: जिला समन्वय समिति एवं विभिन्न योजनाओं की हुई समीक्षा कायाकल्प अभियान, पीएम सूर्य घर मुक्त बिजली योजना, जनता दरबार, जमाबंदी सुधार पर विशेष जोर बक्सर, हमारे संवाददाता। जिला में संचालित कायाकल्प मिशन, जनता दरबार के लंबित मामलों, विद्युत उपकरणों की चोरी, पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, जमाबंदी सुधार अभियान, सहयोग पोर्टल एवं अन्य योजनाओं की समीक्षा हुई। ताकि इसके कार्य प्रणाली में सुधार लाते हुए त्वरीत कार्रवाई हो। जिससे इसका अधिक से अधिक लाभ आम जनता को मिल सके। कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को समीक्षा डीएम साहिला ने की। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

योजनाओं की कार्यवाही

कायाकल्प अभियान के अंतर्गत शिक्षा, स्वास्थ्य, समाज कल्याण, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण, पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण, ग्रामीण विकास, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण, पंचायती राज तथा नगर विकास एवं आवास विभाग से संबंधित कार्यों का निष्पादन होना है। डीएम ने संबंधित विभागों को सभी आवश्यक मरम्मत कार्य एवं सरकारी भवनों के रंग-रोगन का कार्य दीपावली से पूर्व शत-प्रतिशत पूर्ण कराने का निर्देश दिया। डीएम ने सदर व डुमरांव एसडीएम को निर्देश दिया कि योजनावार नियमित अनुश्रवण करें। साथ ही जो भी कार्य में लापरवाही बरत रहे है। उनके विरूद्ध सख्त कार्रवाई की अनुशंसा करें।

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का प्रचार

डीएम ने पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा की। इस दौरान डीएम ने कार्यपालक विद्युत अभियंता को दशहरा पर्व के अवसर पर सभी पूजा पंडालों में कैंप, बैनर एवं अन्य प्रचार माध्यमों के जरिए योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार कराने का निर्देश दिया गया। ताकि अधिक से अधिक विद्युत उपभोक्ता योजना का लाभ उठा सकें। नगर परिषद के ईओ के साथ समन्वय स्थापित कर प्रति घर 125 यूनिट से अधिक विद्युत खपत वाले वार्डों को चिन्हित करने का निर्देश दिया। साथ ही जिला जन संपर्क पदाधिकारी के समन्वय से जागरूकता हेतु स्टीकर तैयार कर संबंधित घरों में चिपकाने का निर्देश दिया।

सहयोग पोर्टल एवं परिवादों की समीक्षा

समीक्षा में यह सामने आया कि जिले में लगभग 95 प्रतिशत परिवादों का निष्पादन किया जा चुका है। शेष लंबित मामलों का समयबद्ध निष्पादन करते हुए पोर्टल पर अद्यतन करने का निर्देश दिया गया। जनता दरबार में लंबित मामलों की समीक्षा में पाया गया कि अधिकांश मामले अंचल कार्यालयों से संबंधित हैं। सभी अंचल अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर मामलों की सुनवाई करते हुए कृत कार्रवाई प्रतिवेदन अनुश्रवण एवं शिकायत कोषांग को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।

जमाबंदी सुधार अभियान की समीक्षा

जामाबंदी सुधार अभियान की समीक्षा की गई। जिसमें सदर व डुमरांव डीसीएलआर को लंबित मामलों को यथाशीघ्र निष्पादन करने का निर्देश दिया। आभा आईडी निर्माण में तेजी लाने का निर्देश डीएम ने आभा आईडी स्वास्थ्य सेवाओं के डिजिटलीकरण की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि इसके माध्यम से नागरिक अपने स्वास्थ्य संबंधी अभिलेखों को डिजिटल रूप में सुरक्षित रख सकते हैं तथा आवश्यकता पड़ने पर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी को आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। इस संबंध में डीईओ, डीपीएम-जीविका, डीपीओ आईसीडीएस एवं जिला आपूर्ति पदाधिकारी को क्रमशः विद्यालयों, जीविका दीदियों, आंगनबाड़ी केंद्रों तथा सभी राशन कार्डधारियों का आभा आईडी बनवाने का निर्देश दिया। सभी बीडीओ को प्रखंड स्तर पर अधिक से अधिक आम नागरिकों का आभा आईडी बनवाने हेतु अभियान चलाने का निर्देश दिया गया।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

✦बक्सर जिले में किस अभियान की समीक्षा की गई?−
बक्सर जिले में कायाकल्प अभियान, पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, जनता दरबार, और जमाबंदी सुधार अभियान की समीक्षा की गई।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar Newsबक्सरBuxar News: अभियान कायाकल्प के तहत दीपावली तक करें कार्य पूर्ण : डीएम