Hindi NewsBihar NewsBuxar NewsRevenue Mega Campaign Digitization of Land Documents in Buxar
राजस्व महाअभियान के दस्तावेजों को अपलोड करने में जुटे अंचलकर्मी

राजस्व महाअभियान के दस्तावेजों को अपलोड करने में जुटे अंचलकर्मी

संक्षेप: बक्सर में राजस्व महाअभियान के तहत जमीन के दस्तावेजों को डिजिटल रूप से अपलोड करने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। यह प्रक्रिया 16 अगस्त से 20 सितंबर तक चली। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य दस्तावेजों में त्रुटियों को सुधारना और आवेदनों का निपटान करना है।

Sat, 8 Nov 2025 07:16 PMNewswrap हिन्दुस्तान, बक्सर
share Share
Follow Us on

पेज तीन के लिए ----------- तेजी अंचल एएसओ, कानूनगो, क्लर्क व अमीन को लगाया गया संबंधित दस्तावेजों को डिजिटल रूप से अपलोड करने में जुटे बक्सर, हिप्र। राजस्व महाअभियान के दौरान रैयतों से प्राप्त जमीन के दस्तावेजों को अपलोड करने का कार्य तेजी से चल रहा है। इस क्रम में शनिवार को भी बक्सर अंचल कार्यालय परिसर में स्थित सर्वे भवन में कर्मी द्वारा दस्तावेज अपलोडिंग का कार्य किया गया। मौजूद कर्मियों ने बातचीत के क्रम में बताया कि राजस्व महाअभियान से संबंधित अपलोडिंग के कार्यों को किया जा रहा है। यह कार्य सीओ राहुल कुमार के नेतृत्व और संबंधित राजस्व कर्मी की देखरेख में किया जा रहा है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इस कार्य में अंचल एएसओ, कानूनगो, क्लर्क व अमीन को लगाया गया है। बता दें कि अंचल कर्मी राजस्व महा-अभियान के तहत प्राप्त आवेदनों से संबंधित दस्तावेजों को डिजिटल रूप से अपलोड करने में लगे हुए हैं। यह प्रक्रिया आवेदनों के निपटान और जमीन रिकॉर्ड को अपडेट करने के लिए जरूरी है। जिसमें उत्तराधिकार, बंटवारा और जमाबंदी से संबंधित विवरण शामिल हैं। जिले में राजस्व महाअभियान बीते 16 अगस्त से शुरू होकर 20 सितंबर तक चला था। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जमीन के दस्तावेजों में मौजूद त्रुटियों को सुधारना था। जिसके लिए शिविर लगाएं गए और घर-घर जाकर भी जानकारी दी गई थी। अभियान के बाद, प्राप्त सभी आवेदनों को ऑनलाइन किया जा रहा है और आगे के चरणों में इनका समाधान होगा। सबसे अधिक जमाबंदी सुधार से संबंधित थे।