पीसी कॉलेज: मनोविज्ञान के विभागाध्यक्ष हुए सेवानिवृत

Feb 28, 2026 08:09 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बक्सर
share

बक्सर के पीसी कॉलेज में मनोविज्ञान विभाग के प्रमुख प्रोफेसर परमात्मा सिंह और कार्यालय प्रभारी उमाशंकर सहाय सेवानिवृत हो गए। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्राचार्य महेश दत्त सिंह ने प्रोफेसर सिंह की कर्तव्यनिष्ठा और छात्रों के प्रति उनके योगदान की सराहना की। उमाशंकर सहाय के योगदान को भी याद किया गया।

पीसी कॉलेज: मनोविज्ञान के विभागाध्यक्ष हुए सेवानिवृत

बक्सर, हमारे संवाददाता। शहर के पीसी कॉलेज में मनोविज्ञान विषय के विभागाध्यक्ष पर प्रोफेसर परमात्मा सिंह व कार्यालय प्रभारी उमाशंकर सहाय सेवानिवृत हो गए। सेवानिवृत के अवसर पर कॉलेज परिसर में कार्यक्रम हुआ। इसमें बोलते हुए प्राचार्य महेश दत्त सिंह ने कहा कि प्रोफेसर परमात्मा सिंह एक कर्तव्यनिष्ठ प्राध्यापक थे। यह पहले बच्चों के बारे में सोचते थे। इसका यह प्रयास रहता था कि कॉलेज में अधिक से अधिक कक्षाओं का संचालन हो। हर कक्षा में बच्चों को कुछ नया सीखने को मिले। इस कारण यह छात्रों में काफी लोकप्रिय थे। प्राचार्य ने कहा कि प्रो़ परमात्मा सिंह शिक्षा ने शिक्षा को हमेशा महत्व दिया था।

बच्चों को भी इस ओर प्रेरित करते थे। वहीं उमाशंकर सहाय ने कार्यालय प्रहरी के रूप में उत्कृष्ट योगदान दिया है। इनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। इस कार्यक्रम में कॉलेज के प्राध्यापक सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।