
ब्रह्मपुर : कूड़े को बगैर ढके ही किया जा रहा डंप
ब्रह्मपुर नगर पंचायत में नगरवासियों को कूड़े के संड़ाध और गंध से परेशानी हो रही है। नगर पंचायत को तीन साल हो गए, लेकिन आवश्यक सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। भक्तों की भारी संख्या के बावजूद, कूड़े का उठाव ढके बिना किया जा रहा है, जिससे स्थानीय लोगों को रोजाना समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
गुस्सा ब्रह्मपुर नगर पंचायत नगरवासियों का नहीं रख रहा ख्याल कूड़े की गंध व संड़ाध से शहरवासियों को हो रही परेशानी फोटो संख्या- 04, कैप्सन-सोमवार को ब्रह्मपुर में बिना ढ़के कूड़ा लेकर जाता ट्रैक्टर। रघुनाथपुर, एक संवाददाता। ब्रह्मपुर को नगर पंचायत का दर्जा मिले लगभग 03 साल हो गए, लेकिन नगरवासियों को आवश्यक मुलभुत सुविधाएं उपलब्ध करवाने की दिशा में अब तक सकारात्मक पहल नहीं हुई। इससे स्थानीय लोगों में गुस्सा है। ब्रह्मपुर जिले का सबसे बड़ा धार्मिक स्थल होने के कारण यहां सालों भर भक्तों का आना-जाना लगा रहता है। नगर पंचायत में एकत्रित कूड़े का जब उठाव होता है तो पूरे रास्ते में सीलिंग की गंध आती है।

चूंकि, कूड़े से भरी ट्राली को बगैर ढके ही डंपिंग स्थल तक ले जाया जाता है। कूड़े से निकलने वाली गंध व संड़ाध से स्थानीय व्यवसाईयों एवं आम राहगीरों को काफी परेशानियां हो रही है। नगरवासियों की यह समस्या किसी एक दिन नहीं, बल्कि प्रतिदिन की है। ब्रह्मपुर मंदिर मार्ग से होकर ब्रह्मपुर चौरास्ता तरफ जाने वाली सड़क पर सुबह के समय आमजनों व भक्तों को इस तरह की समस्याओं से प्रतिदिन दो-चार होना पड़ता है। नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी और चेयरमैन के साथ किसी भी वार्ड पार्षदों का ध्यान इस समस्या की तरफ नहीं जा रहा है। स्थानीय निर्मल पांडेय, रमेश गुप्ता व मोहन सिंह ने बताया कि बगैर ढके हुए कूड़े का उठाव होने से खाने-पीने की वस्तुओं के साथ शहर के वातावरण पर काफी प्रतिकूल असर पड़ रहा है। नगर पंचायत को इस दिशा में पहल करनी चाहिए।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




