डुमरांव विधायक ने विधानसभा में बुलंदी की जनता की आवाज

Feb 28, 2026 08:09 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बक्सर
share

जदयू डुमरांव के पूर्व प्रभारी रवि उज्ज्वल कुशवाहा ने विधायक राहुल कुमार सिंह का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि विधायक ने क्षेत्र की समस्याओं को सदन में मजबूती से उठाया, जैसे खिरौली में जलजमाव और डुमरांव बाईपास निर्माण में अड़चनें। इससे समस्या के समाधान में तेजी आने की उम्मीद है।

डुमरांव विधायक ने विधानसभा में बुलंदी की जनता की आवाज

फोटो डुमरांव। जदयू डुमरांव विधानसभा के पूर्व प्रभारी रवि उज्ज्वल कुशवाहा ने डुमरांव विधायक राहुल कुमार सिंह के प्रति आभार जताया है। कुशवाहा ने कहा कि विधायक ने क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं को मजबूती से सदन में उठाकर जनता की आवाज को बुलंद किया है। विशेष रूप से खिरौली में जलजमाव की समस्या, डुमरांव बाईपास निर्माण में आ रही अड़चनें तथा अन्य बुनियादी मुद्दों को प्रमुखता से रखने का सराहनीय कार्य किया गया है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से इन समस्याओं के समाधान की मांग की जा रही थी। सदन में मामला उठने से इसके निराकरण में तेजी आने की उम्मीद जगी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।