ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बक्सरसिमरी - राजपुर में खाद संकट से रबी की बुआई बाधित

सिमरी - राजपुर में खाद संकट से रबी की बुआई बाधित

सिमरी। एक संवाददाताडीएपी के बाद अब यूरिया को लेकर किसान परेशान राजपुर। एक संवाददाता बुआई के समय डीएपी के लिए किसानों में त्राहिमाम था। अब यूरिया के अभाव में किसान खेत को पानी देने से हिचक रहे हैं।...

सिमरी - राजपुर में खाद संकट से रबी की बुआई बाधित
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,बक्सरMon, 27 Dec 2021 12:10 PM
ऐप पर पढ़ें

सिमरी। एक संवाददाता

धान की कटाई के बाद अब गेहूं की बुआई अंतिम दौर में हैं। रबी फसल बुआई की आखिरी क्षण में एक फिर डीएपी खाद किसानों को दगा दे रहा है। जिससे फसलों की बुआई किसान समय पर नहीं कर पा रहे है। क्योंकि, विगत कई दिनों से प्रखंड की उर्वरक की दुकानों पर डाई व यूरिया खाद की अभाव होने से किसान परेशान हैं। अब किसानों को समझ में नहीं आ रहा है कि इसके लिए वह क्या करें और कैसे गैहूं फसल की बुआई करें। बताते चलें कि स्थानीय प्रखंड मुख्यालय स्थित कृषक सेवा केंद्र में किसानों के लिए 50 एमटी डीएपी खाद का आवंटन हुआ था। डीएपी व यूरिया खाद उपलब्घ होते ही किसानों की जमघट विस्कोमान के प्रांगण में लगने लगी। महज चार दिनों में ही आवंटित खाद किसानों में वितरण हो गयी। फिर भी, अधिकांश किसानों को उर्वरा नसीब नहीं हो सकी। इसके चलते किसान खेतों की बुआई नहीं कर पा रहे हैं।

बीस प्रतिशत बुआई प्रभावितः

क्षेत्र के लगभग बीस प्रतिशत डाई खाद के अभाव में गेहूं फसल की बुआई नहीं करा पा रहे हैं। खाद की अभाव में किसानों की स्थिति ऐसी बनी हुई है कि खाद के लिए इधर उधर दौड़ लगाते दिन बीत जा रहा है। जबकि, यूरिया खाद के किल्लत होने से गेहूं फसल की बुआई प्रभावित है। किसान अपनी फसल की सिचाई के लिए बाजार से महंगें दर पर यूरिया की खरीददारी करने को मजबूर हैं। बावजूद किसानों को आवश्यकता के अनुरूप बाजार से यूरिया नहीं मिल रही है। वहीं विस्कोमान के प्रबंधक गुड्डू कुमार ने बताया कि यूरिया खाद उपलब्ध नहीं है। खाद का आवंटन होते ही किसान में उर्वरक का वितरण किया जायेगा।

विधानसभा चुनाव 2023 के सारे अपड्टेस LIVE यहां पढ़े