छिनतईःदस घंटे में पुलिस ने किया रुपया बरामद,दो गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, बक्सर
Follow us on Google News
share

छपरा के चार अपराधियों ने डुमरांव के खाद्यान्न कारोबारी से एक लाख की छिनतई की। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो फरार हैं। छिनतई के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 99,500 रुपये बरामद किए और छापेमारी जारी है।

छिनतईःदस घंटे में पुलिस ने किया रुपया बरामद,दो गिरफ्तार

छपरा के चार अपराधियों ने डुमरांव के खाद्यान्न कारोबारी से की थी एक लाख की छिनतई घटना के तुरंत बाद ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस ने दो को पकड़कर किया था पुलिस के हवाले बैकों व व्यापारिक स्थलों पर करते थे रेकी,मौका पाकर छिनतई की घटना को देते थे अंजाम इंफो 99 हजार 500 छिनतई का नगद रुपया बरामद 2 फरार अपराधियों की पुलिस कर रही तालाश फोटो डुमरांव,हमारे प्रतिनिधि।खाद्यान्न कारोबारी से एक लाख की छिनतई के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज दस घंटों के भीतर रुपया बरामद कर लिया है। छिनतई के मामले में पुलिस ने दो अपराधियों को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया है।फरार

दो अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।दस घंटों के भीतर रुपयों की बरामदगी पुलिस के खाते में एक बडी उपलब्धि के रुप में दर्ज हुई है। घर लौटने के दौरान हुई छिनतई ः थाना क्षेत्र के नंदन गांव निवासी खाद्यान्न का कारोबारी मन्नु गोड बुधवार की दोपहर डुमरांव के राजगढ़ स्थित पीएनबी की शाखा से एक लाख की निकासी कर बाइक से अपने घर लौट रहा था। रुपया और छह लाख का चेक बैग में रखा था। बैग बाइक के हैडिल में लटका हुआ था।पुलिस का कहना है कि छठिया पोखरा के समीप वह एक ठेला के समीप खडा होकर सतू पी रहा था। तभी बाइक सवार चार अपराधी पहुंचे और रुपये का बैग लेकर भागने लगे। इसबीच रुपयों का बैग लेकर दो अपराधी भाग निकले। जबकि दो अपराधियों को ग्रामीणों ने पकडकर पुलिस के हवाले कर दिया। पीडित खाद्यान्न कारोबारी के बयान पर पुलिस ने नामजद एफआईआर दर्ज किया है। फ्लाई ओवर के पास से बरामद हुआ रुपयाः छिनतई का मामला सामने आने के साथ ही पुलिस ने छानबीन तेज कर दी। इसबीच डुमरांव एसडीपीओ के नेतृत्व में टीम गठित कर छापेमारी शुरु हुई। डुमरांव थाना में गुरुवार को आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में एसडीपीओ पोलस्त कुमार ने बताया कि पुराना भोजपुर फ्लाई ओवर के समीप से छिनतई का कुल 99 हजार 500 ,एक पर्स ,एक सौ रुपया,आधार व पैन कार्ड का फोट़ो कॉपी और छह लाख का दो चेक बरामद किया गया। एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों की पहचान छपरा जिले के रसूलपुर थाना क्षेत्र के रसूलपुर चट्टी निवासी प्रमोद तिवारी के पुत्र सागर तिवारी और छपरा जिले के कोपा क्षेत्र के कोपा गांव निवासी बासुदेवा मिश्र के पुत्र सागर मिश्रा के रुप में हुई है। बताया कि गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ के आधार पर फरार दोनों अपराधियों की शिनाख्त कर ली गई है। गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।गिरफ्तार दोनों अपराधियों का अपराध से पुराना नाता रहा है। बैक व व्यापर स्थलों की करते है रेकीः छिनतई मामले की छानबीन के दौरान पुलिस को यह जानकारी मिली है कि तिवारी गिरोह के सदस्य अलग-अलग क्षेत्रों में छिनतई व चोरी की वारदातों को अंजाम देते है। गिरोह के सदस्य बैंकों और व्यापार स्थलों का रेकी करते है। फिर छिनतई व चोरी की घटनाओं को चालाकी से अंजाम देते है। बताया गया कि पीएनबी बैंक में अपराधियों ने खाद्यान्न कारोबारी की रेकी की थी। फिर मौका देखकर छठिया पोखरा के समीप छिनतई को अंजाम दिया था। पुलिस का कहना है कि पूरे गिरोह का उदभेदन हो चुका है। जल्द ही सभी कानून के गिरफ्त में होगे।छापेमारी टीम में एसडीपीओ के अलावा डुमरांव थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा,पुअनि मतेन्द्र कुमार,गौतम कुमार और अर्चना कुमारी शामिल थी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।