Hindi NewsBihar NewsBuxar NewsQuick Justice Initiative at Koransarai Public Court Addresses Local Grievances
मुगांव में लगा जनता दरबार, पांच मामलों का हुआ निस्तारण

मुगांव में लगा जनता दरबार, पांच मामलों का हुआ निस्तारण

संक्षेप:

निपटारानिपटारा कोरानसराय थानाध्यक्ष की पहल से फरियादियों को त्वरित न्याय जनता दरबार में कुल पांच फरियादियों के आवेदन प्राप्त किये गये डुमरांव, संवाद सूत्र। कोरानसराय थाना क्षेत्र के मुंगाव गांव में...

Feb 03, 2026 07:52 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बक्सर
share Share
Follow Us on

निपटारा कोरानसराय थानाध्यक्ष की पहल से फरियादियों को त्वरित न्याय जनता दरबार में कुल पांच फरियादियों के आवेदन प्राप्त किये गये डुमरांव, संवाद सूत्र। कोरानसराय थाना क्षेत्र के मुंगाव गांव में मंगलवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर उनका त्वरित व निष्पक्ष समाधान करना था। जनता दरबार की अध्यक्षता थानाध्यक्ष माधुरी कुमारी ने की। इस दौरान फरियादियों ने अपनी समस्याएं पुलिस प्रशासन के समक्ष रखीं। जनता दरबार में कुल पांच फरियादियों के आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें मुख्य रूप से जमीन विवाद, आपसी विवाद, रास्ते को लेकर उत्पन्न समस्या और अन्य विवाद शामिल थे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

थानाध्यक्ष ने सभी मामलों को गंभीरता से सुना और दोनों पक्षों की बातों को ध्यानपूर्वक समझा। मौके पर ही आवश्यक दस्तावेजों की जांच कर कई मामलों का आपसी सहमति से निष्पादन कराया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जनता दरबार का मुख्य उद्देश्य गांव स्तर पर ही विवादों का समाधान करना है, ताकि लोगों को थाना और न्यायालय के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने फरियादियों को कानून के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि किसी भी समस्या के समाधान के लिए हिंसा या गलत तरीके का सहारा न लें, बल्कि प्रशासन पर भरोसा रखें। इस दौरान पुलिसकर्मियों के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।