छह माह में 01 लाख 03 हजार 146 मरीजों ने कराया रजिस्ट्रेशन

Newswrap हिन्दुस्तान, बक्सर
share

बक्सर में स्वास्थ्य विभाग ने क्यूआर प्रबंधन प्रणाली लागू की है, जिससे मरीजों के इलाज का इंतजार कम हो गया है। अक्टूबर 2025 से मार्च 2026 तक 1,03,146 मरीजों ने रजिस्ट्रेशन कराया। इस प्रणाली के माध्यम से मरीज अब बिना कतार में खड़े हुए अपनी बारी का इंतजार कर सकते हैं।

छह माह में 01 लाख 03 हजार 146 मरीजों ने कराया रजिस्ट्रेशन

पेज तीन के लिए ----------- क्यूआर मैनेजमेंट क्यूआर सिस्टम का मुख्य उद्देश्य मरीजों के इंतजार को कम करना सिस्टम लागू होने से स्वास्थ्य केन्द्रों में आया सकारात्मक बदलाव बक्सर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। स्वास्थ्य विभाग मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने को लेकर सजग नजर आ रहा है। जिले के सरकारी अस्पतालों में अब लंबी कतार में खड़े रहकर रजिस्ट्रेशन व इलाज का इंतजार का दौर समाप्त हो चुका है। अक्टूबर 2025 से लेकर 31 मार्च तक विभाग के आंकड़े से स्पष्ट दिखता है कि नई प्रणाली ने न केवल ओपीडी के बोझ को कम किया है, बल्कि मरीजों के लिए इलाज की प्रक्रिया को भी बेहद सरल बना दिया है।

क्योंकि छह माह में 01 लाख 03 हजार 146 मरीजों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार अकेले जिले के सबसे बड़े सदर अस्पताल में अक्टूबर 2025 से मार्च के अंतिम सप्ताह तक कुल 01 लाख 03 हजार 146 मरीजों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। आंकड़ों पर नजर डाले तो यहां अक्टूबर में 16 हजार 785, नवंबर में 17 हजार 035, दिसंबर में 17 हजार 606, जनवरी में 16 हजार 069, फरवरी में 18 हजार 129 और मार्च में 17 हजार 522 मरीजों का इलाज हुआ है। बिना किसी परेशानी व भीड़ से बचते हुए बड़े पैमाने पर मरीजों को चिकित्सीय परामर्श से क्यू आर सिस्टम को पूरी तरह सफल दिखता है। इस डिजिटल बदलाव के लिए सिविल सर्जन डॉ. शिव कुमार प्रसाद चक्रवर्ती का मार्गदर्शन व संबंधित डीपीएम की कार्ययोजना अत्यंत महत्वपूर्ण रही है। सिविल सर्जन डॉ. चक्रवर्ती ने इस उपलब्धि पर टीम की सराहना करते हुए कहा कि जिले के सबसे बड़े अस्पताल का लक्ष्य स्वास्थ्य सेवाओं को पूरी तरह तकनीक से जोड़ना है, ताकि आमजनों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें। कहा कि क्यू आर सिस्टम का मुख्य उद्देश्य मरीजों के इंतजार को कम करना है। अब कोई भी मरीज ओपीडी के बाहर घंटों कतार में खड़ा नहीं रहता है, बल्कि टोकन और डिजिटल डिस्प्ले की मदद से अपनी बारी का इंतजार सम्मानपूर्वक करता है। इन सभी कर्मियों ने नई डिजिटल व्यवस्था को तत्परता से अपनाया और हर मरीज को सुगम सेवाएं प्रदान करने में योगदान दिया। क्यू आर मैनेजमेंट सिस्टम लागू होने के बाद जिले के स्वास्थ्य केन्द्रों में कई सकारात्मक बदलाव आए हैं। पहले जहां रजिस्ट्रेशन काउंटर पर लंबी कतार लगी रहती थीं, वहीं अब डिजिटल पारदर्शिता से समस्याओं से निजात मिला है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।