तकनीकी खराबी दूर कर पेयजल आपूर्ति शुरू

Apr 07, 2026 09:04 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बक्सर
share

पेज पांच के लिएपेज पांच के लिए ------- डुमरांव, संवाद सूत्र। स्थानीय रेलवे स्टेशन के बाहर स्थित सार्वजनिक चापाकल के कई दिनों से खराब रहने के कारण यात्रियों और दुकानदारों को काफी परेशानी का सामना करना...

तकनीकी खराबी दूर कर पेयजल आपूर्ति शुरू

पेज पांच के लिए ------- डुमरांव, संवाद सूत्र। स्थानीय रेलवे स्टेशन के बाहर स्थित सार्वजनिक चापाकल के कई दिनों से खराब रहने के कारण यात्रियों और दुकानदारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। भीषण गर्मी के बीच पेयजल की कमी से हालात और भी गंभीर हो गए थे। दूर-दराज से आने वाले यात्री, खासकर बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे, पानी के लिए इधर-उधर भटकने को मजबूर थे। मामले की शिकायत मिलते ही पीएचईडी विभाग सक्रिय हुआ और कनीय अभियंता आकांक्षा साहनी के नेतृत्व में टीम ने मौके पर पहुंचकर चापाकल की मरम्मत की। हालांकि यह चापाकल बुडको के अधीन क्षेत्र में आता है, फिर भी पीएचईडी ने तत्परता दिखाते हुए तकनीकी खराबी को दूर कर पेयजल आपूर्ति शुरू कर दी।

चापाकल के ठीक होते ही लोगों ने राहत की सांस ली। स्थानीय दुकानदारों और यात्रियों ने विभाग की त्वरित कार्रवाई की सराहना की। कनीय अभियंता ने कहा कि गर्मी के मौसम में लोगों को पानी की समस्या न हो, इसके लिए विभाग लगातार प्रयासरत है और शिकायतों का शीघ्र निस्तारण किया जा रहा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।