
कमलदह पार्क में लगा हाईमास्ट लाइट एक महीने से खराब
बक्सर शहर के कमलदह पार्क में एक महीने से हाईमास्ट लाइट खराब है, जिससे अंधेरा फैलता है और असामाजिक तत्व सक्रिय हो जाते हैं। लोग पार्क में आना छोड़ चुके हैं। वार्ड पार्षद ने नगर परिषद को कई बार शिकायत दी है, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ है। नगर परिषद की उदासीनता पर जनता में आक्रोश है।
आक्रोश पूर्व में कई बार नगर परिषद में लाइट खराब होने की सूचना दी गई अलग-अलग इलाके के बुजुर्ग, महिलाएं व बच्चे आदि सभी आते हैं बक्सर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर के स्टेशन रोड स्थित कमलदह पार्क में लगा हाईमास्ट लाइट पिछले एक महीने से खराब पड़ा है। वहीं इससे सटे मुसाफिरगंज मोड़ पर का भी हाईमास्ट लाइट चार दिनों से खराब है। इससे आसपास के इलाके में शाम ढ़लते ही चारो तरफ अंधेरा फैल जाता है। साथ ही इलाके में असामाजिक तत्वों का आवागमन व उनकी अवैध गतिविधि शुरू हो जाती है। खास करके ट्रेन से शराब तस्करी करने वाले तत्वों और राहगीरों से लूटपाट करने वालों के लिए यह अंधेरा वरदान साबित हो रहा है।
बता दें कि कमलदह पार्क में सुबह चार बजे से ही टहलने के लिए मुसाफिरगंज, गजाधरगंज सहित शहर के अलग-अलग इलाके के बुजुर्ग, महिलाएं व बच्चे आदि सभी आते हैं। लेकिन, हाईमास्ट लाइट खराब होने और अंधेरे के कारण लोग पार्क में आना छोड़ दिए हैं। इस संबंध में वार्ड पार्षद आशा तिवारी का कहना है कि पूर्व में कई बार नगर परिषद में लाइट खराब होने की सूचना दी गई। बावजूद इस समस्या के समाधान के लिए अबतक कोई पहल नहीं की गई। सचिन राय उर्फ विक्की राय, जगनारायण केशरी, रामनारायण प्रसाद, बिरेन्द ओझा व जितेन्द्र राय सहित कई लोगों ने कहा कि वार्ड में भी बिजली पोल पर करीब पन्द्रह से बीस लाईट खराब हैं। कितनी बार बोला गया पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है। वहीं इस बारे में दूसरे वार्ड पार्षदों से लाइट के विषय में बात की तो उन्होंने कहा कि समय पर लाइट नहीं मरम्मत होती हैं। बता दें कि आम जनमानस में नगर परिषद की इस उदासीनता पर आक्रोश है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




