
बिजली की लचर आपूर्ति के खिलाफ भूख हड़ताल आज से
डुमरांव में बिजली आपूर्ति की बदतर स्थिति के खिलाफ धरना जारी है। धरनार्थियों ने तीन दिन से शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया, लेकिन कंपनी की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाए जाने पर भूख हड़ताल शुरू करने का निर्णय...
आंदोलन धरना के तीसरे दिन लिया बड़ा निर्णय, आंदोलन होगा तेज डुमरांव के इलाके में बिजली आपूर्ति दिन-प्रतिदिन बदतर हुई फोटो संख्या- 17, कैप्सन- बुधवार को तीसरे दिन बिजली कंपनीके खिलाफ डुमरांव के राजगढ़ चौक पर धरना पर बैठे लोग। डुमरांव, संवाद सूत्र। बिजली कंपनी आपूर्ति की लचर व्यवस्था सहित सात सूत्री मांगों को लेकर राजगढ़ चौक पर तीसरे दिन भी धरना जारी रहा। बुधवार को हुये धरने में काफी संख्या में लोग जुटे और कंपनी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हालांकि अब तक कंपनी की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाए जाने से नाराज धरनार्थियों ने गुरुवार से भूख हड़ताल शुरू करने का ऐलान किया।

धरने का नेतृत्व कर रहे स्वयं शक्ति संगठन के धीरज मिश्रा व सर्वेश कुमार पांडेय ने कहा कि वे पिछले तीन दिनों से शांतिपूर्ण ढंग से अपनी मांगों को रख रहे हैं, लेकिन कंपनी के अधिकारी टालमटोल नीति अपना रहे हैं। कनीय अभियंता से बातचीत भी बेनतीजा रही। धरनार्थियों ने साफ कर दिया कि जब तक लिखित आश्वासन नहीं मिलेगा और मांगों पर कार्यवाही शुरू नहीं होगी, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। धरनास्थल पर वक्ताओं ने कहा कि डुमरांव और आसपास के इलाके में बिजली आपूर्ति की स्थिति दिन-प्रतिदिन बदतर होती जा रही है। कभी ट्रांसफार्मर जल जाते हैं तो कभी तार टूटकर हादसे का कारण बनते हैं। लो वोल्टेज की समस्या ने छात्रों से लेकर व्यापारी तक सभी को प्रभावित किया है। कंपनी की लापरवाही का खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने बिजली कंपनी के खिलाफ जमकर नारे लगाए। सात सूत्री मांग पूरी करों और बिजली व्यवस्था में सुधार करो जैसे नारों से पूरा इलाका गूंजता रहा। धरनार्थियों ने स्पष्ट कहा कि अब जनता केवल आश्वासन नहीं बल्कि कार्रवाई चाहती है। मौके पर अविनाश त्रिपाठी, डब्लू मिश्रा सहित अन्य मौजूद थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




