बलुआ में13 सूत्री मंगों के समर्थन में दूसरे दिन भी धरना
बलुआ बाजार में राजद नेताओं ने 13 सूत्री मांगों के समर्थन में धरना जारी रखा। वक्ताओं ने कहा कि राज्य सरकार केवल घोषणाएं कर रही है जबकि जनता कई आवश्यक सुविधाओं से वंचित है। वर्तमान में बिना चढ़ावा और...

हक की लड़ाई क्षेत्र की जनता आज भी कई आवश्यक सुविधाओं से वंचित बिना चढ़ावा व कमीशन कोई काम किसी विभाग में नहीं होता फोटो संख्या-12, कैप्सन- मंगलवार को अपनी 13 सूत्री मांगों को लेकर बलुआ बाजार में दूसरे दिन धरना पर बैठे राजद नेता। ब्रह्मपुर, निज संवाददाता। बलुआ जवही के बीच पुल निर्माण व निमेज पुल से बलुआ सेमरा संपर्क पथ के निर्माण सहित विधानसभा क्षेत्र की 13 सूत्री मांगों के समर्थन में बलुआ गांव के पास राजद नेताओं द्वारा दिया जा रहा अनिश्चितकालीन धरना मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। लेकिन इसमें शामिल होने पार्टी का कोई अन्य नेता नहीं पहुंचा और न हीं कोई अधिकारी ही धरनास्थल पहुंच कर मांगों के बारे में जानकारी ली।
इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार सिर्फ हवा हवाई घोषणाएं कर रही है जबकि पूरे विधानसभा क्षेत्र की जनता आज भी कई आवश्यक सुविधाओं से वंचित है। एनडीए गठबंधन के नेता सुशासन का राग अलाप रहे है जबकि अफसरशाही चरम पर है। अभी बिना चढ़ावा व कमीशन कोई काम किसी विभाग में नहीं होता है। इसकी अध्यक्षता संतोष मुखिया ने किया जबकि संचालन शशि राय ने किया। इस दौरान मैनेजर यादव, मुना सिंह, रामदयाल सिंह ,बिहारी यादव ,ठाकुर यादव, केदार सिंह ,कंडी रजक, श्रीकृष्ण राम, बला साह ,आत्मा सिंह, शशि भूषण चौबे, अजीम मियां,जीवानंद गोंड शहीद कई अन्य पार्टी नेता तथा ग्रामीण मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




