Hindi NewsBihar NewsBuxar NewsPrashant Kishor s Road Show in Bihar A Call for Change with Jan Suraj Movement
आप सबों ने साथ दिया तो संवर जाएगी सूबे की सूरत : प्रशांत किशोर

आप सबों ने साथ दिया तो संवर जाएगी सूबे की सूरत : प्रशांत किशोर

संक्षेप: प्रशांत किशोर ने बिहार में जनसुराज के तहत डुमरांव और सदर सीट पर रोड शो किया। उन्होंने लोगों से कहा कि अगर वे साथ देंगे, तो बिहार में बदलाव संभव है। भीड़ में उत्साह था, और उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, बेरोजगारी और पलायन जैसी समस्याओं का जिक्र किया। उन्होंने मतदान के लिए जनसुराज के पक्ष में अपील की।

Wed, 5 Nov 2025 12:03 AMNewswrap हिन्दुस्तान, बक्सर
share Share
Follow Us on

सत्ता संग्राम -------- भीड़ जनसुराज के सूत्रधार ने सदर सीट के प्रत्याशी के लिए किया रोड शो प्रशांत किशोर को देखने को उतावले रहे लोग, रोड शो में उमड़ी भीड़ फोटो संख्या- 12, कैप्सन- मंगलवार को स्टेशन रोड में तथागत हर्षवर्द्धन के समर्थन में रोड शो करते प्रशांत किशोर। बक्सर, हिन्दुस्तान संवाददाता। अगर आप सबों ने साथ दिया तो बिहार का बदलाव संभव है। सूबे की सूरत संवर जाएगी। ये बातें जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने मंगलवार को कही। उन्होंने सदर सीट से पार्टी के प्रत्याशी और सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता तथागत हर्षवर्द्धन के लिए दिन के 4 बजे शहर में रोड शो किया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

तय समय से काफी लेट पहुंचे प्रशांत ने ज्योति चौक से रोड शो शुरु किया। सफेद रंग की इंडीवर में सवार प्रशांत के साथ तथागत हर्षवर्द्धन भी थे। प्रशांत ने उनके साथ रामरेखाघाट, पीपी रोड ठठेरी बाजार, जमुना चौक, मेन रोड होते हुए सिंडिकेट तक रोड शो किया। इस बीच हजारों लोग साथ-साथ चल रहे थे। रोड शो में सैकड़ों बाइकों के अलावा कई चारपहिया वाहन भी शामिल थे। प्रशांत ने लोगों से कहा कि बिहार बस सरकारी फाइलों में विकसित है। जमीन पर हकीकत इसके ठीक उलट है। शिक्षा, स्वास्थ्य, बेरोजगारी, पलायन जैसी समस्याओं से आज भी सूबे के लोग जूझ रहे हैं। उन्होंने भीड़ की तरफ हाथ करते हुए कहा कि यदि आप सबों ने साथ दिया तो बिहार को बदला जा सकता है। जनसुराज के प्रत्याशी इसी संकल्प के साथ चुनाव लड़ रहे हैं। जनसुराज ने बिहार के बदलाव का जो यज्ञ शुरु किया है, उसमें आप सबों की महत्वपूर्ण भूमिका है। लिहाजा इस बार अपने बाल-बच्चों के भविष्य और बिहार के बदलाव के लिए जनसुराज के पक्ष में मतदान करें। उन्होंने सदर सीट से पार्टी के प्रत्याशी तथागत हर्षवर्द्धन को योग्य और शिक्षित बताते हुए भारी मतों के अंतर से जिताने की अपील की। -------- सड़कों पर निकले लोग, छतों से हुई फूलों की बारिश ताकत दिखाई जनसुराज के प्रशांत किशोर ने डुमरांव में किया रोड शो, लोगों में उत्साह पुराना भोजपुर से डुमरांव के बीच जन सुराज के सूत्रधार का भव्य स्वागत डुमरांव, हमारे प्रतिनिधि। जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने चुनाव प्रचार के अंतिम दिन मंगलवार को दिन के दो बजे डुमरांव में रोड शो कर जनता को वोट की ताकत के बारे में बताया। प्रशांत किशोर को देखने के लिए लोगों में काफी उत्साह था। उत्साह में लोग सड़कों पर निकल आएं। रोड शो के दौरान विष्णु मंदिर से राज अस्पताल के बीच छतों से फूलों की बारिश होती रही। जनसुराज ने डुमरांव विधानसभा क्षेत्र से डुमरांव राज परिवार के शिवांग विजय सिंह को चुनाव मैदान में उतारा है। युवा प्रत्याशी शिवांग विजय सिंह लगातार क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चला रहे थे। लेकिन प्रशांत किशोर के रोड शो के दौरान लोगो में गजब का उत्साह दिखा। हालांकि रोड शो निर्धारित से काफी विलंब से शुरु हुआ। प्रशांत किशोर ने कहा कि 6 नवंबर को जाति और धर्म पर नहीं, बल्कि अपने बेटे का चेहरा देखकर ईवीएम का बटन दबाएं। यह अंतिम मौका है। यदि इस बार चूक गए, तो आपको पांच वर्षों तक भ्रष्टाचार, बेकारी और पलायन का दर्द झेलना पड़ेगा। फैसले की घड़ी करीब आ गई है। सोच समझकर फैसला लेने की जरूरत है। भीड़ में शामिल लोगों का कहना था कि भले ही कोई जीते, लेकिन जनसुराज का एजेंडा बिहार के भविष्य के साथ युवाओं और मजदूरों के हित में है।