
बगैर प्राक्कलन बोर्ड लगाए नगर में कराए जा रहे कार्य
डुमरांव में नगर परिषद क्षेत्र में विभागीय कार्यों में होड़ मची हुई है। लगभग हर वार्ड में 15 लाख से कम में कार्य कराए जा रहे हैं, लेकिन कुछ दिनों में ही गिट्टी उखड़ने लगती है। सड़क निर्माण से पहले...
मची होड़ हर वार्ड में विभागीय कार्य 15 लाख से कम का हो रहा है कार्य कराए जाने के कुछ दिनों के बाद गिट्टी उखड़नी शुरू फोटो संख्या-10, कैप्सन- डुमरांव के चतुरसालगंज में बगैर प्राक्कलन बोर्ड लगाए बन रहा पीसीसी रोड। डुमरांव, निज संवाददाता। नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत विभागीय कार्य कराने की होड़ मची हुई है। नप क्षेत्र के लगभग हर वार्ड में विभागीय कार्य 15 लाख से कम का कराया जा रहा है। कार्य कराए जाने के कुछ दिनों के बाद ही रोड की गिट्टी उखड़नी शुरू हो जाती है। अनुमंडल कार्यालय और अनुमंडलीय अस्पताल जाने वाले रोड में पीसीसी सड़क की ढलाई की जा रही है।

निर्माण से पहले प्राक्कलन बोर्ड लगाना जरुरी होता है। लेकिन, बोर्ड नहीं लगाया गया है। इसी रोड में पीसीसी गली का निर्माण कराया गया है। लेकिन, नाली की व्यवस्था नहीं की गई है। जिससे घरों से निकलने वाला गंदा पानी बहकर सड़क पर पसर जाता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस संबंध में इस वार्ड पार्षद से लेकर नप के अधिकारी तक को जानकारी दी गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। शहर में कराए जा रहे कार्य के प्रति धीरे-धीरे लोगों को आक्रोश बढ़ता जा रहा है। लोगों ने बताया कि चतुरशालगंज सहित और अन्य रोड भी बनाए गए हैं। लेकिन, गुणवत्ता का ख्याल नहीं रखा गया है। पहले से बनी नाली के उपर ही रोड की ढ़लाई कर देने से मुख्य रोड के किनारे से निकल रहे नाला में गली का पानी नहीं गिरने के बजाए सड़क पर बहता है। जिससे जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो जाती है। इधर सीटी प्रबंधक एस सिन्हा ने बताया कि इसकी जांच होगी। गलत पाए जाने पर दोषी लोगों पर कार्रवाई की जाएगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




