पिकअप पर लदी 406 लीटर शराब बरामद

Feb 09, 2026 08:17 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बक्सर
share

सिमरी में तिलक राय के हाता पुलिस ने शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने केशोपुर हनुमान घाट के पास 406 लीटर शराब के साथ पिकअप जब्त की। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए, कारोबारी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस अब उनके पहचान और न्यायिक कार्रवाई की तैयारी कर रही है।

पिकअप पर लदी 406 लीटर शराब बरामद

सिमरी। तिलक राय के हाता पुलिस ने रविवार की रात शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी सफलता प्राप्त की। पुलिस ने केशोपुर हनुमान घाट के पास धावा बोलकर पिकअप से 406 लीटर शराब जब्त किया। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि उत्तर प्रदेश से शराब की एक बड़ी खेप धंधेबाज लेकर आने वाले हैं। पुलिस ने सूचना के सत्यापन के बाद चिन्हित स्थल की घेराबंदी कर दी। लेकिन, पहले से अलर्ट कारोबारी अंधेरे का फायदा उठाकर पिकअप वहीं पर छोड़ फरार हो गए। पुलिस ने शराब और पिकअप को जब्त कर थाने ले गई। पुलिस ने बताया कि पिकअप के नंबर के आधार पर वाहन मालिक और धंधेबाज को पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

जल्द ही उनकी पहचान कर न्यायिक कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।