पुलिस को देख शराब से लदी इनोवा छोड़ भागे धंधेबाज

Apr 18, 2026 07:57 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बक्सर
share

बक्सर में पुलिस ने आईटीआई फील्ड के पास शराब से भरी एक इनोवा जब्त की। इसमें से 395 लीटर शराब बरामद की गई। चालक और एक अन्य व्यक्ति मौके से फरार हो गए। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि इनोवा से शराब लेकर लोग बक्सर आ रहे थे। मामले में जांच जारी है।

पुलिस को देख शराब से लदी इनोवा छोड़ भागे धंधेबाज

पेज तीन के लिए ------------ बक्सर, हिन्दुस्तान संवाददाता। टाउन थाना की पुलिस ने आईटीआई फील्ड के पास शराब से लदी एक इनोवा जब्त की। इसमें से करीब 395 लीटर शराब बरामद की गई। हालांकि गाड़ी में मौजूद दो लोग मौके से निकल भागने में कामयाब रहे। बीते शुक्रवार की शाम पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि चौसा की तरफ से इनोवा से शराब लेकर कुछ लोग बक्सर की तरफ आ रहे हैं। पुलिस ने डीएवी मोड़ के पास वाहनों की जांच-पड़ताल शुरु कर दी। इसी बीच एक इनोवा नजर आई। पुलिस को देखते ही चालक ने गाड़ी मोड़ लिया और तेज रफ्तार में भागने लगा।

पुलिस ने पीछा किया, तो आईटीआई फील्ड के पास गाड़ी छोड़ उसमें मौजूद दो लोग वहां से भाग निकले। तलाशी के दौरान इनोवा की पिछली सीट और डिक्की से 395.52 लीटर शराब बरामद की गई। पुलिस ने इस मामले में इनोवा कार के मालिक और फरार होने वाले दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। (बक्सर से मनोज सिंह)

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।