देवढ़िया गांव के बधार में महिला का शव मिला

Feb 28, 2026 08:07 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बक्सर
share Share
Follow Us on

पेज तीन के लिएपेज तीन के लिए -- एसएफएल महिला का अर्धनग्न अवस्था में शव बरामद की गई, छानबीन जारी घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मौत के कारणों की जांच शुरू कर दी राजपुर, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के...

देवढ़िया गांव के बधार में महिला का शव मिला

पेज तीन के लिए -- एसएफएल महिला का अर्धनग्न अवस्था में शव बरामद की गई, छानबीन जारी घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मौत के कारणों की जांच शुरू कर दी राजपुर, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के देवढ़िया गांव के बधार में एक महिला का शव मिला है। पहचान 40 वर्षीय बुधिया देवी, पति गणेश राम के रूप में की गयी है। घटना के संबंध में महिला के पति गणेश राम ने पुलिस को बताया कि पांच दिन से वह घर से लापता थी। काफी खोजबीन की गई लेकिन शनिवार की शाम लगभग 4:00 बजे उसकी लाश मिलीं। महादलित बस्ती के पूर्व पुराने बरगद के पेड़ के पास झाड़ीनुमा जगह के बगल में जब बच्चे खेलते हुए अचानक पहुंचे तो उसका शव देख बच्चे चिल्लाने लगे।

आवाज सुनकर बस्ती से सैकड़ों की संख्या में भीड़ इकट्ठा हो गई। इसके बाद सूचना पुलिस को दी गई। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मौत के कारणों की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष निवास कुमार ने बताया कि महिला का अर्धनग्न अवस्था में शव बरामद की गई है। मृतका की मां के बयान के आधार पर पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। एसएफएल की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।