बाइक पर लदी शराब के साथ धंधेबाज धराया

Feb 28, 2026 08:08 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बक्सर
share Share
Follow Us on

शिवपुर दियारा में पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस ने 81 लीटर देसी शराब और एक बाइक के साथ बिपीन सिंह नामक आरोपी को गिरफ्तार किया। क्षेत्र में शराब की तस्करी बढ़ती जा रही है, लेकिन पुलिस प्रशासन इसे रोकने में असफल है। स्थानीय लोग भी तस्करी की बढ़ती घटनाओं की शिकायत कर रहे हैं।

बाइक पर लदी शराब के साथ धंधेबाज धराया

------- कार्रवाई विशेश्वर डेरा गांव के पास शिवपुर दियारा में पुलिस ने की कार्रवाई पुलिस के प्रयास के बावजूद शराब बिक्री पर नहीं लग रहा है अंकुश चक्की, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के शिवपुर दियरा स्थित हनुमान डेरा के पास पुलिस ने शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया। अपनी कार्रवाई में पुलिस ने न केवल 81 लीटर देसी शराब बरामद किया, बल्कि मौके से उसने एक बाइक भी जब्त की। आरोपी की पहचान विशेश्वर डेरा गांव निवासी बिपीन सिंह के रूप में की गई। जांच के दौरान आरोपी के पास से 200 एमएल की 405 पीस यानी, 81 लीटर देसी शराब बरामद की गई।

पुलिस ने बताया कि मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। प्रखंड क्षेत्र का जवहीं दियर, शिवपुर दियर और चक्की का दियारा इलाका शराब तस्करों का गढ़ बनता जा रहा है। इन क्षेत्रों में खुलेआम शराब की तस्करी हो रही है। बावजूद, पुलिस प्रशासन कारोबारियों पर अंकुश लगाने में सफल नहीं है। ऐसे में धंधेबाज बेखौफ होकर शराब की तस्करी कर रहे हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि चक्की थाना में शराब तस्करी से जुड़े मामलों की संख्या अधिक हो गई है। पुलिस शराब तस्करों की गिरफ्तारी तो करती है, फिर भी तस्करी का सिलसिला थम नहीं रहा है। बताया जाता है कि चक्की थाना से जवहीं दियर की दूरी करीब 05 किलोमीटर है, जबकि ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र भी लगभग 07 किलोमीटर दूर है। बीच में यूपी और बिहार के बीच गंगा नदी स्थित है, जिसका फायदा तस्कर बखूबी उठाते हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।