Hindi NewsBihar NewsBuxar NewsPolice Arrests Liquor Smuggler in Dumraon Seizes 108 29 Liters of English Liquor
कड़वी मोहल्ले से 180 लीटर विदेशी शराब बरामद किया

कड़वी मोहल्ले से 180 लीटर विदेशी शराब बरामद किया

संक्षेप:

छापेमारीछापेमारी बाइक के साथ धंधेबाज धराया, पुलिस कर रही है पूछताछ अलग-अलग ब्रांड की काफी मात्रा में अंग्रेजी शराब जब्त फोटो संख्या 32 कैप्शन - बरामद शराब के बारे में जानकारी देती मध निषेध की...

Jan 08, 2026 08:41 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बक्सर
share Share
Follow Us on

छापेमारी बाइक के साथ धंधेबाज धराया, पुलिस कर रही है पूछताछ अलग-अलग ब्रांड की काफी मात्रा में अंग्रेजी शराब जब्त फोटो संख्या 32 कैप्शन - बरामद शराब के बारे में जानकारी देती मध निषेध की इंस्पेक्टर प्रीति कुमारी। डुमरांव, संवाद सूत्र। बीती रात डुमरांव में उत्पाद पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में उत्पाद पुलिस ने एक शराब धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद कड़वी मोहल्ले में आरोपित के घर छापेमारी कर काफी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की गई। मिली जानकारी के अनुसार उत्पाद पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि डुमरांव थाना क्षेत्र में एक युवक बाइक से अवैध शराब की डिलीवरी देने जा रहा है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सूचना मिलते ही उत्पाद इंस्पेक्टर प्रीति कुमारी व अखिलेन्द्र कुमार तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम सक्रिय हो गई और घेराबंदी कर संदिग्ध युवक को रोक लिया। जांच के दौरान युवक के पास से शराब बरामद होने पर उसे मौके पर ही हिरासत में ले लिया गया। गिरफ्तारी के बाद युवक से सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने शराब के भंडारण स्थल के बारे में जानकारी दी। पूछताछ में मिली सूचना के आधार पर उत्पाद पुलिस की टीम आरोपित के घर कड़वी मोहल्ला पहुंची। जहां छापेमारी के दौरान घर से कई अलग-अलग ब्रांड की काफी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की गई। उत्पाद पुलिस के अनुसार गिरफ्तार युवक की पहचान श्रीराम राय के 22 वर्षीय पुत्र चंदन कुमार के रूप में की गई है। वह सिल्वर रंग की अपाचे बाइक से शराब की डिलीवरी करने निकला था। छापेमारी में आरोपित के घर से कुल 108.29 लीटर अंग्रेजी बरामद की गई। इसके अलावा बाइक को भी जब्त कर लिया गया है। उत्पाद पुलिस ने बताया कि बरामद शराब को जब्त कर आरोपित के खिलाफ बिहार उत्पाद एवं मद्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।