Hindi NewsBihar NewsBuxar NewsPolice Arrest Two Youths with Illegal Firearms in Rajpur Bihar
दो देसी कट्टों के साथ बाइक सवार दो युवक गिरफ्तार

दो देसी कट्टों के साथ बाइक सवार दो युवक गिरफ्तार

संक्षेप:

पेज तीन के लिएपेज तीन के लिए -------- फोटो संख्या 30 कैप्शन - गुरुवार को अनुमंडल पुलिस कार्यालय में बरामद हथियार व अभियुक्त के बारे में जानकारी देते डीएसपी गौरव पांडेय। बक्सर, हिन्दुस्तान संवाददाता।...

Jan 08, 2026 08:41 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बक्सर
share Share
Follow Us on

पेज तीन के लिए -------- फोटो संख्या 30 कैप्शन - गुरुवार को अनुमंडल पुलिस कार्यालय में बरामद हथियार व अभियुक्त के बारे में जानकारी देते डीएसपी गौरव पांडेय। बक्सर, हिन्दुस्तान संवाददाता। राजपुर थाना की पुलिस ने दो देसी कट्टों के साथ दो युवकों को धर दबोचा। दो गोलियां भी बरामद हुई हैं। पुलिस ने इनकी बाइक तक जब्त कर ली। सदर एसडीपीओ गौरव पांडेय ने गुरुवार को आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि बीते बुधवार की रात राजपुर थाना की पुलिस को सूचना मिली कि धनसोईं की तरफ से दो युवक हथियारों की खरीद-बिक्री के लिए राजपुर थाना क्षेत्र की तरफ जाने वाले हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पुलिस ने सीमावर्ती इलाके में चौकसी बढ़ा दी। ओड़वार मोड़ के पास बाइक सवार दो युवक नजर आए। रूकने का इशारा करने पर पहले तो दोनों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पकड़े गए। तलाशी के दौरान दोनों के पास से एक-एक देसी कट्टा बरामद किया गया, जिसमें एक-एक गोली भी थी। पूछताछ में दोनों ने अपना नाम-पता गंगासागर राजभर पिता बृजनाथ राजभर ग्राम जलीलपुर थाना राजपुर और अजीत राम पिता शिवनारायण राम ग्राम बावनबांध थाना धनसोईं बताया। सदर एसडीपीओ ने बताया कि इस मामले में गिरफ्तार किए गए गंगासागर राजभर के खिलाफ पहले से दो मुकदमे दर्ज हैं। यह दो बार जेल भी जा चुका है।