Buxar News: मारपीट के आरोपी को पुलिस ने पकड़ा:

हिन्दुस्तान, बक्सर
Follow us on Google News
share

Buxar News: डुमरांव में पुलिस ने मारपीट के आरोपी मुकेश यादव को पकड़ लिया है। आरोपी चिलहरी गांव में देखे जाने की सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। यादव पर पहले से मारपीट का मामला दर्ज था। पुलिस ने आरोपी की पूछताछ के बाद आवश्यक कागजी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Buxar News: मारपीट के आरोपी को पुलिस ने पकड़ा:

Buxar News: डुमरांव, संवाद सूत्र। नया भोजपुर पुलिस ने मारपीट के मामले में एक आरोपी को पकड़ने में सफलता पाई है। आरोपी पुराना भोजपुर का रहने वाला मुकेश यादव बताया जाता है। स्थानीय पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मारपीट का मामला पूर्व में दर्ज था। पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी चिलहरी गांव में देखा गया है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम वहां पहुंच कर आरोपी को धर दबोचा। पुलिस के अनुसार आरोपी से पूछताछ के बाद कागजी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। (डुमरांव से अमरनाथ केशरी)

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।