Hindi NewsBihar NewsBuxar NewsPolice Alert in Bhojpur for Peaceful Assembly Elections Amid Criminal Activity Concerns
180 लोगों की पहचान कर निरोधात्मक व विधिक कार्रवाई

180 लोगों की पहचान कर निरोधात्मक व विधिक कार्रवाई

संक्षेप:

नया भोजपुर की पुलिस विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष कराने के लिए सक्रिय हो गई है। 180 व्यक्तियों की पहचान की गई और उनके खिलाफ विभिन्न विधिक कार्रवाई की गई है। पुलिस ने आम जनता से अपील की है...

Thu, 16 Oct 2025 08:04 PMNewswrap हिन्दुस्तान, बक्सर
share Share
Follow Us on

सत्ता संग्राम ------- सक्रिय अपराधिक गतिविधि या संदिग्ध हलचल पर कार्रवाई होगी विधानसभा चुनाव को लेकर नया भोजपुर की पुलिस अलर्ट डुमरांव, संवाद सूत्र। विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से नया भोजपुर पुलिस पूरी तरह सक्रिय हो गई है। इसी कड़ी में थाना क्षेत्र के 180 व्यक्तियों की पहचान कर उनके खिलाफ निरोधात्मक व विधिक कार्रवाई की गई है। पुलिस द्वारा की गई इस सख्त कार्रवाई का मकसद चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था को दुरुस्त रखना और मतदाताओं में सुरक्षा का भाव पैदा करना है। इस अभियान के तहत अब तक 3 लोगों के खिलाफ सीसीए के तहत कार्रवाई की गई है, जबकि धारा 107 के तहत 172 लोग, गुंडा एक्ट के तहत 3 और निगरानी श्रेणी में 2 लोगों को चिन्हित कर पुलिस कार्रवाई की गई है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

स्थानीय पुलिस ने बताया कि पुलिस की प्राथमिकता यह है कि विधानसभा चुनाव पूरी तरह शांतिपूर्ण और निष्पक्ष वातावरण में संपन्न हो। कहा कि किसी भी प्रकार की अपराधिक गतिविधि या संदिग्ध हलचल पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आम जनता से अपील किया कि वे चुनाव प्रक्रिया में पुलिस का सहयोग करें और यदि किसी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति के बारे में जानकारी मिले तो तुरंत स्थानीय थाने को सूचित करें। पुलिस पूरी मुस्तैदी से जनता की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए तत्पर है।