
जिले के 1 लाख 29 हजार 594 विद्यार्थियों ने दिया आवेदन
हर वर्ष पीएम मोदी परीक्षा के तनाव को कम करने और विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए संवाद करते हैं। इस वर्ष बक्सर में 1 लाख 29 हजार 594 विद्यार्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया। विद्यार्थी, शिक्षक और अभिभावक इस प्रक्रिया में भाग लेते हैं। चयनित छात्रों को पीएम के कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर मिलता है।
युवा के लिए ----- हिन्दुस्तान खास ---------- पीएम से संवाद परीक्षा को लेकर हर वर्ष पीएम करते हैं बच्चों से सीधे व ऑनलाइन संवाद ऑनलाइन पोर्टल पर आवेदन के बाद परीक्षार्थियों का किया जाता है चयन बक्सर, हमारे संवाददाता। मैट्रिक, इंटर व अन्य परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थी तनाव में रहते है। बेहतर परिणाम नहीं आने पर यह गलत कदम भी उठा देते है। इससे निपटने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी हर वर्ष विद्यार्थियों से संवाद करते है। जिससे उनके अंदर आत्मविश्वास पैदा हो सके। इसमें सीधे व ऑनलाइन दोनों होता है। इस वर्ष जिले में अब तक 1 लाख 29 हजार 594 विद्यार्थी आवेदन कर चुके है।
यह प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन होती है। परीक्षा पर चर्चा में भाग लेने के लिए विद्यार्थी, शिक्षक और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी होती है। ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से पंजीकृत करते हुए पीएम के कार्यक्रम में भाग लेने के हिस्सेदार बनते हैं। जो भी बच्चे ऑनलाइन आवेदन करते है। आवेदन के दौरान उनसे प्रश्न पूछा जाता है। जो भी बच्चे प्रश्न का बेहतर जवाब देते हैं, उन्हें शिक्षा विभाग की ओर से चयनित किया जाता है। वह पीएम से सीधे संवाद कार्यक्रम में भाग लेते है। इसमें पूरे देश से बच्चे आते है। इसके साथ ही जिन बच्चों का चयन नहीं हो पाता है। उन्हें शिक्षा विभाग की ओर से लिंक भेजा जाता है। वह ऑनलाइन माध्यम से जुड़कर पीएम मोदी की बातों को सुनते है। लक्ष्य से अधिक छात्रों ने किया आवेदन कक्षा छह से 12 तक के विद्यार्थी इसके लिए आवेदन कर सकते है। इसमें निजी और सरकारी दोनों स्कूल शामिल है। शिक्षा विभाग ने जिला के लिए 91782 विद्यार्थियों का लक्ष्य रखा था। लेकिन, लक्ष्य से अधिक अब तक 1 लाख 29 हजार 594 विद्यार्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया है। इस संबंध में पूछे जाने पर कई विद्यार्थियों का कहना था कि पीएम के संवाद से काफी कुछ सीखने को मिलता है। ऑनलाइन माध्यम से लगातार कई साल से पीएम के संवाद को सुन रहे है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




