ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बक्सरबाढ़ प्रभावित प्रखंडों का दोबारा भौतिक सत्यापन हो: मंगल पांडेय

बाढ़ प्रभावित प्रखंडों का दोबारा भौतिक सत्यापन हो: मंगल पांडेय

वित प्रखंडों के अंचल पदाधिकारियों को दोबारा भौतिक सत्यापन कर राहत राशि से वंचित लोगों को चिहिन्त करने तथा उन्हें भी राशि मुहैया कराने को निदेश दिया। जिसमें डीएम अमन समीर ने बताया कि जिला में मई व जून...

बाढ़ प्रभावित प्रखंडों का दोबारा भौतिक सत्यापन हो: मंगल पांडेय
हिन्दुस्तान टीम,बक्सरFri, 17 Sep 2021 02:00 PM
ऐप पर पढ़ें

बक्सर। निज संवाददाता

समाहरणालय सभाकक्ष में गुरुवार को बैठक कर जिला के प्रभारी सह स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने आपदा प्रबंधन की समीक्षा की। मंत्री ने बाढ़ प्रभावित प्रखंडों के अंचल पदाधिकारियों को दोबारा भौतिक सत्यापन कर राहत राशि से वंचित लोगों को चिहिन्त करने तथा उन्हें भी राशि मुहैया कराने को निदेश दिया। जिसमें डीएम अमन समीर ने बताया कि जिला में मई व जून में सामान्य औसत से ज्यादा वर्षापात रिकार्ड किया गया है। जबकि सितम्बर में सामान्य से 80 प्रतिशत कम बारिश हुई है। बाढ़ प्रभावित प्रखण्डों की कुल संख्या 08 है। इसमें इटाढी, राजुपर, डुमरांव, बक्सर, चौसा, ब्रह्मपुर, चक्की व सिमरी प्रखंड की कुल 56 पंचायतें शामिल हैं।

7,674 परिवारों को आपदा राहत राशि मिलेगी

इस साल बाढ़ से प्रभावित 7,674 परिवारों को आपदा राहत राशि दी जानी है। बाढ़ राहत के तहत इस बार सिमरी में 07, चौसा में 01 तथा ब्रह्मपुर व चक्की में भी एक-एक सामुदायिक रसोई केन्द्र संचालित किए गए थे। पशुपालन विभाग द्वारा 885.95 क्विंटल चारा का वितरण किया गया है। जिला कृषि पदाधिकारी ने बताया कि बाढ़ प्रभावित पंचायतों में कुल 7707.2 हेक्टेयर क्षेत्रफल में खड़ी फसल की क्षति हुई है। जिसमें कृषि योग्य 7,502.2 हे. तथा गैर कृषि योग्य 205 हे. शामिल हैं। क्षतिग्रस्त फसलों का क्षेत्रफल 4276.8 हेक्टेयर है। फसल क्षति का कुल आंकलन 4,74,11,205 रु. का किया गया है। डीएम ने बताया कि कोविड से मृत व्यक्तियों की कुल संख्या 180 है। इनमें से 105 मामलों में उनके आश्रितों को स्वीकृति दी जा चुकी है और अब तक 103 परिवारों को 4 लाख की दर से भुगतान किया जा चुका है।

कोरोना टीकाकरण को लेकर भी हुई चर्चा

कोविड से बचाव हेतु 17 सितम्बर को मेगा वैक्सीनेशन कार्यक्रम आयोजित है। जिसमें 75 हजार वैक्सीनेशन का लक्ष्य रखा गया है। चौगाईं व केसठ प्रखंड के साथ ही सभी नगर परिषद क्षेत्रों में पूर्णत प्रथम टीका दिया जा चुका है। मंत्री ने बाढ़ प्रभावित प्रखंडों के अंचल पदाधिकारियों को दोबारा भौतिक सत्यापन कर राहत राशि से वंचित लोगों को चिहिन्त करने तथा उन्हें भी राशि मुहैया कराने को निदेश दिया। बैठक समाप्ति के उपरांत मंत्री ने समाहरणालय परिसर स्थित पार्क में पौधरोपण किया तथा गंगा स्वच्छता अभियान में जन-जन की भागीदारी को प्रबल बनाने हेतु हस्ताक्षर किया। बैठक में सदर विधायक संजय कुमार तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी व राजपुर विधायक विश्वनाथ राम, पुलिस कप्तान नीरज कुमार सिंह, अपर समाहर्ता प्रीतेश्वर प्रसाद व अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें