ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बक्सरमहाराजा की शव यात्रा में 20 किमी तक घंटों खड़े रहे लोग

महाराजा की शव यात्रा में 20 किमी तक घंटों खड़े रहे लोग

महाराजा कमल सिंह का पार्थिव शरीर उनके आवास भोजपुर कोठी से सुबह आठ बजे जीप में रख राजगढ के लिए निकला। जीप में जैसे शव रखा गया महाराजा अमर रहे के नारों से गुंजने लगा। लगभग डेढ़ घंटे बाद राजगढ़ पहंचा।...

महाराजा की शव यात्रा में 20 किमी तक घंटों खड़े रहे लोग
हिन्दुस्तान टीम,बक्सरTue, 07 Jan 2020 12:46 PM
ऐप पर पढ़ें

महाराजा कमल सिंह का पार्थिव शरीर उनके आवास भोजपुर कोठी से सुबह आठ बजे जीप में रख राजगढ के लिए निकला। जीप में जैसे शव रखा गया महाराजा अमर रहे के नारों से गुंजने लगा। लगभग डेढ़ घंटे बाद राजगढ़ पहंचा। वहां लगभग डेढ़ घंटा पार्थिव शरीर को लोगों के दर्शनार्थ रखा गया। पूरा राजगढ़ परिसर उनके अंतिम दर्शन करने वालों से भर गया। राजगढ़ से जैसे ही महाराजा का शव यात्रा निकला नगरवासी शव यात्रा में शामिल तो हुए ही महिलाए, युवतिया, बच्चे एवं बजुर्ग लोग रोड के किनारे खड़ हो अश्रुपूर्ण नेत्रों से उनके दर्शन के लिए खड़ रहे। सभी शव पर मल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे थे। इतना ही नहीं बहुत से परिवार अपने छतों पर खड़े होकर अपने चहेते राजा की अंतिम दर्शन कर पुष्प की वर्षा कर रहे थे। शव यात्रा राजगढ़ चौक से होते हुए चौक रोड, शहीद स्मारक, गोला रोड, स्टेशन रोड होते हुए बक्सर घाट के लिए गई।

परंपरा के अनुसार शव को रखा गया शनिचरा बाबा मंदिर के पास

सदियों से यह परंपरा चली आ रही है कि नगर में किसी की भी मौत होती है, तो शव को शनिचरा बाबा के पास कुछ समय के लिए रखा जाता है। शव के साथ चलने वाले लोगों ने कुछ देर के लिए शव को वहां भी रखा।

शव यात्रा में यूपी व बिहार के मंत्री- विधायक हुए शामिल

राजगढ़ में महाराजा के पार्थिव शरीर को दर्शनार्थ रखने के दौरान राज्य सरकार के प्रतिनिधि मंत्री जय कुमार सिंह मंत्री संतोष कुमार निराला शामिल हुए। उनके साथ जदयू के प्रदेश सचिव शैलेन्द्र प्रताप सिंह , प्रो. सुभाष सिंह उर्फ चंद्रशेखर सिंह ने पुष्प अर्पित किया। पुरानाभोजपुर में केन्द्रीय मंत्री सह स्थानीय सांसद अश्विनी चौबे महाराजा के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित करते हुए शव यात्रा में शामिल हो गए। चिलहरी में महाराजा के अंतिम दर्शन करने वालों की लंबी कतार लगी हुई थी। यही पर महाराजा के भांजे सह यूपी के मंत्री जय प्रकाश सिंह, मेथोडिस्ट हॉस्पीटल के अधीक्षक आर के सिंह, कुन्नु सिंह, नेता कतवारू सिंह, ऋषि राय, शिक्षक राम वकील सिंह, अजय राय, मो. इफ्तेखार, विक्की सिंह, सहित अस्पताल के स्टॉफ भी दर्शन कर माल्यार्पण किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें