Hindi NewsBihar NewsBuxar NewsPassenger Arrested with 22 5 kg Explosives in Bus During Police Check in Buxar
पटाखा बनाने वाले विस्फोटक सामग्री के साथ गिरफ्तार

पटाखा बनाने वाले विस्फोटक सामग्री के साथ गिरफ्तार

संक्षेप:

बक्सर में यात्री बस से 22 किलो 500 ग्राम विस्फोटक सामान के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। बासुदेवा थाने के पास पुलिस ने वाहन जांच के दौरान यह सामग्री बरामद की। आरोपी ने बताया कि वह विस्फोटक...

Oct 14, 2025 08:32 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बक्सर
share Share
Follow Us on

भेजा जेल बक्सर से विस्फोटक सामान लेकर यात्री बस से जा रहा था नावानगर बासुदेवा थाने के समीप वाहन जा़ंच के दौरान पुलिस ने किया बरामद 22 किलो 500 ग्राम थैले में मिला विस्फोटक डुमरांव, हमारे प्रतिनिधि। बासुदेवा पुलिस ने मंगलवार को वाहन जांच के दौरान यात्री बस से पटाखा बनाने के विस्फोटक पदार्थ के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार व्यक्ति को पुलिस ने जेल भेज दिया है। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर एनएच 120 पर डुमरांव-मलियाबाग के बीच बासुदेवा थाने के सामने पुलिस वाहन जांच अभियान चला रही थी। इसी दौरान पुलिस ने एक यात्री बस को रुकवाया और सामान की जांच शुरु की।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

डीएसपी पोलस्त कुमार ने बताया कि यात्री बस में जांच के दौरान एक यात्री के थैले से 22 किलो 500 ग्राम विस्फोटक सामान बरामद किया गया। डीएसपी ने बताया कि विस्फोटक सामान के साथ नावानगर निवासी स्व. निजामुद्दीन रंगरेज का पुत्र अब्दुल रसीद को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में अब्दुल रसीद ने यह जानकारी दी कि वह विस्फोटक सामग्री पटाखा बनाने के लिए बक्सर से ला रहा है। पुलिस ने उससे पटाखा बनाने का लाइसेंस मांगा। लेकिन, वह प्रस्तुत नहीं कर पाया। अवैध रुप से विस्फोटक सामग्री रखने के आरोप में पुलिस ने एसआई विकास चंद के बयान पर नामजद एफआईआर दर्ज की है।