Buxar News: गोला रोड में नाली का ओवरफ्लो बना मुसीबत, लोगों में नाराजगी:

हिन्दुस्तान, बक्सर
Follow us on Google News
share

Buxar News: डुमरांव के गोला रोड पर नाली का ओवरफ्लो पानी सड़क पर बह रहा है, जिससे व्यापारियों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गंदगी और जलजमाव के कारण ग्राहक दुकानों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं, जिससे दुकानदारों के कारोबार पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। स्थानीय लोग समस्या के समाधान की मांग कर रहे हैं।

Buxar News: गोला रोड में नाली का ओवरफ्लो बना मुसीबत, लोगों में नाराजगी:

Buxar News: डुमरांव, संवाद सूत्र। स्थानीय मुख्य मंडी स्थित गोला रोड की सड़क इन दिनों नाली के ओवरफ्लो पानी से पूरी तरह प्रभावित है। नाली का गंदा पानी लगातार सड़क पर बहने से व्यवसायियों के साथ-साथ आम राहगीरों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर फैली गंदगी और जलजमाव के कारण मुश्किलें बढ़ गई है। गोला रोड शहर की प्रमुख व्यावसायिक सड़कों में शुमार है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्राहक खरीदारी के लिए पहुंचते हैं। लेकिन नाली का पानी सड़क पर बहने से ग्राहकों को दुकानों तक पहुंचने में कठिनाई हो रही है। कई दुकानदारों का कहना है कि गंदगी और दुर्गंध के कारण ग्राहक बिना खरीदारी किए ही लौट जा रहे हैं, जिससे उनके कारोबार पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है।

राहगीरों को भी गंदे पानी के बीच होकर गुजरना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से यह समस्या बनी हुई है, लेकिन अब तक इसका स्थायी समाधान नहीं किया गया है। लोगों ने नगर परिषद से नालियों की सफाई, जलनिकासी की समुचित व्यवस्था तथा सड़क पर बह रहे गंदे पानी को रोकने की मांग की है। (डुमरांव से अमरनाथ केशरी)

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar Newsबक्सरBuxar News: गोला रोड में नाली का ओवरफ्लो बना मुसीबत, लोगों में नाराजगी: