ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बक्सरएनडीए को मिले प्रचंड बहुमत से विरोधियों के हौसले पस्त:मंत्री

एनडीए को मिले प्रचंड बहुमत से विरोधियों के हौसले पस्त:मंत्री

एनडीए को मिले प्रचंड जनादेश से विरोधियों के हौसले पस्त हो गए हैं। अब उन्हें समझ में आ गया होगा कि तोड़ने की नहीं, जोड़ने की राजनीति होनी...

एनडीए को मिले प्रचंड बहुमत से विरोधियों के हौसले पस्त:मंत्री
हिन्दुस्तान टीम,बक्सरSun, 26 May 2019 06:55 PM
ऐप पर पढ़ें

एनडीए को मिले प्रचंड जनादेश से विरोधियों के हौसले पस्त हो गए हैं। अब उन्हें समझ में आ गया होगा कि तोड़ने की नहीं, जोड़ने की राजनीति होनी चाहिए। देश व बिहार की जनता अब विकास चाहती है। उक्त बातें रविवार को बक्सर पहुंचे बिहार के परिवहन मंत्री संतोष कुमार निराला ने कही।

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की बदौलत ही यह सब संभव हुआ। कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होते हैं। वे अपने आवास पर आयोजित पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एनडीए की जीत पर जमकर खुशी का इजहार किया। मंत्री को मिठाई खिलाकर जीत की प्रचंड जीत के लिए बधाई दी। मंत्री ने भी कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाकर जीत की शुभकामना दी।

लोगों ने जदयू की ग्रहण की सदस्यता: इस दौरान बसांव के प्रशांत कुमार पांडेय ने अपने दस-बारह समर्थकों के साथ जदयू की सदस्यता ग्रहण की। मंत्री की मौजूदगी में सदस्यता ग्रहण करने का कार्यक्रम किया गया। जदयू की सदस्यता ग्रहण करने के बाद प्रशांत ने बिहार सरकार व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भरोसा जताया।मौके पर जदयू के जिलाध्यक्ष बिंध्याचल सिंह कुशवाहा, जिला महासचिव संजय सिंह, उपाध्यक्ष वीर राय, राज्य परिषद सदस्य श्रीभगवान सिंह कुशवाहा, अमित कुशवाहा, सुखदेव राय, कमलेश राय, राजपुर प्रखंड अध्यक्ष दीनदयाल कुशवाहा, इटाढ़ी प्रखंड अध्यक्ष विजय कुशवाहा, शिवजी चौधरी, शिव कुमार सिंह समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें