
31 सीसीटीवी महीनों से बंद, सुरक्षा को लेकर बढ़ी परेशानी
ब्रह्मपुर नगर पंचायत में 38 में से केवल 7 सीसीटीवी कैमरे चालू हैं, जबकि 31 महीनों से बंद पड़े हैं। इससे विधि व्यवस्था बनाए रखने में परेशानी हो रही है। अधिकारियों ने चुनाव की घोषणा के बाद बंद पड़े...
अनदेखी 38 में मात्र सात सीसीटीवी ही है चालू हालत में है विधि व्यवस्था नियंत्रित रखने में होती है परेशानी ब्रह्मपुर, निज संवाददाता। विधि व्यवस्था को नियंत्रित व अपराधियों की पहचान कर उनपर अंकुश लगाने में सीसीटीवी की अब अहम भूमिका हो गई है। लेकिन नगर पंचायत में लगाए गए 38 में से 31 सीसीटीवी महीनों से बंद पड़े हैं। मात्र सात ही किसी तरह से चल रहे हैं। अधिकांश सीसीटीवी के बंद रहने से कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विधि व्यवस्था बनाए रखने में भी परेशानी आ रही हैं। विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद अब अधिकारियों का ध्यान इस ओर गया है।

नगर पंचायत द्वारा लगभग दो साल पहले 38 विभिन्न स्थानों पर लाखों रुपए खर्च कर सीसीटीवी लगाए गए थे। ये सीसीटीवी बाबा ब्रह्मेश्वरनाथ मंदिर परिसर, थाना मोड़, प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर, शिव मंदिर रोड, ब्रह्मपुर चौरस्ता व बैंकों के आसपास सहित अन्य सार्वजनिक जगहों पर लगाए गए थे। इन सीसीटीवी के माध्यम से नगर पंचायत के प्रमुख व्यावसायिक स्थल व सार्वजनिक स्थान की हर एक गतिविधियां कैद हो जा रही थी। जिसका लाभ कानून व्यवस्था नियंत्रित करने के साथ-साथ अन्य कार्यों में मिलता था। लेकिन, समय बीतने के साथ ही रख-रखाव के अभाव व काफी घटिया उपकरण होने के चलते एक-एक करके कैमरे बंद होते चले गए। स्थिति यह है कि 38 में से 31 सीसीटीवी बंद है। यह महज हाथी का दांत ही साबित हो रहे है। इन सीसीटीवी से अपराधियों की पहचान में काफी मदद मिलती है। कांडों का उद्भेन होने साथ अपराधी गिरफ्त में भी आ जाते है। लेकिन, यहां कैमरों के बंद रहने से यह सब नहीं हो पा रहा है। विधानसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही अब महीनों से बंद पड़े सीसीटीवी की याद अधिकारियों को आने लगी है। ---- बंद पड़े सीसीटीवी का सर्वे करने का निर्देश जेई को दिया गया है। रिपोर्ट आते ही सभी बंद कैमरों को ठीक करा दिया जाएगा। शिव शक्ति कुमार, ईओ, ब्रह्मपुर नगर पंचायत

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




