Hindi NewsBihar NewsBuxar NewsNo Nominations for Buxar Assembly Seats as Deadline Approaches

दो का कटा एनआर, नहीं हुआ नामांकन

संक्षेप: बक्सर में सदर और राजपुर विधानसभा सीट के लिए मंगलवार को कोई नामांकन नहीं हुआ। एक प्रत्याशी कागजात पूरे न होने के कारण नामांकन नहीं कर सके। एनडीए और महागठबंधन के प्रत्याशियों की घोषणा अब तक नहीं हुई है,...

Tue, 14 Oct 2025 08:31 PMNewswrap हिन्दुस्तान, बक्सर
share Share
Follow Us on
दो का कटा एनआर, नहीं हुआ नामांकन

बक्सर, हमारे संवाददाता। सदर व राजपुर विधानसभा सीट के लिए मंगलवार को एक भी नामांकन नहीं हुआ। प्रत्याशियों के इंतजार के दिन भी कर्मी से लेकर अधिकारी तक बैठे रहे। हालांकि दो एनआर कटा है। वहीं मिली जानकारी के अनुसार एक प्रत्याशी अपने दल-बल के साथ नामांकन करने के लिए अनुमंडल कार्यालय पहुंचे थे। लेकिन, कागजात पूरा नहीं होने के कारण उनका नामांकन नहीं हो सका। वहीं दूसरी ओर नामांकन के अंतिम तिथि में महज तीन दिन ही बचा है। दो प्रमुख घटक एनडीए व महागठबंधन के प्रत्याशी की घोषणा अब तक नहीं हो पायी है। बसपा, जनसुराज और आप सहित कुछ अन्य पार्टियों ने अपने प्रत्याशियों के नाम घोषणा की।

लेकिन, इन पार्टियों के प्रत्याशियों ने अब तक नामांकन नहीं किया है। वहीं दूसरी ओर प्रशासन ने अपनी पूरी तैयार कर रखी है। सदर एसडीओ अविनाश कुमार ने बताया कि जो भी प्रत्याशी शाम तीन बजे तक कार्यालय में प्रवेश कर जायेंगे। उनके नामांकन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रत्याशियों की सुविधा के लिए हेल्प डेस्क बनाया गया है। जहां नामांकन से संबंधित सभी जानकारी प्रत्याशी या उनके समर्थक को उपलब्ध करायी जा रही है। यह प्रयास किया जा रहा है कि किसी भी प्रत्याशी का परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। सदर एसडीओ अविनाश कुमार ने बताया कि सिंगल विडो की सुविधा शुरू कर दी गई है। यहां से प्रत्याशी को सभी तरह के आवेदन लिया जाता है। उसका तत्काल निष्पादन किया जा रहा है।